Delhi Judge Suicide, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जिस न्यायिक अधिकारी (जज) ने आत्महत्या की है वह अपनी पत्नी और साली की प्रताड़ना से पेरशान था। जज अमन कुमार शर्मा ने शनिवार रात को घर के बाथरूम में पत्नी की चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। उनका शव घर के बाथरूम में मिला। घटना से हर कोई हैरान था कि कानून का जानकार व्यक्ति कैसे इस तरह जान दे सकता है।
शादीशुदा जिंदगी से परेशान हो चुका था बेटा : पिता
अमन कुमार के पिता ने जो खुलासा किया है वह हर किसी को झकझोर देने वाला है। उन्होंने बताया कि बेटा अपनी शादीशुदा जिंदगी से काफी परेशान हो चुका था। अमन की पत्नी भी जज है और साली निधि आईएएस हैं और फिलहाल वह जम्मू में पोस्टेड हैं। अमन के पिता ने बताया कि घर में बहू का काफी दबदबा था। अमन की मर्जी बिल्कुल नहीं चलती थी। अमन की साली भी घर के मामलों में हस्तक्षेप करती थी, जिससे अमन इतना पेरशान हो चुका था कि वह खुदकुशी करने को मजदूर हो गया। उसे महसूस होता था कि घर में उसकी कोई अहमियत ही नहीं है।
‘पापा मैं बहुत परेशान हूं, मेरा जीन दुश्वार हो गया है’
अमन और उसकी पत्नी के बीच शनिवार रात को भी झगड़ा हो रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि अमन के आंसू निकल गए। पिता के अनुसार रात लगभग 10 बजे अमन ने रोते हुए उन्हें कॉल कर बताया, पापा मैं बहुत परेशान हंू, मेरा जीन दुश्वार हो गया है। पिता राजस्थान के अलवर में थे और बेटे का फोन सुनकर डर गए और उसी समय वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रात 12 बजे तक दिल्ली स्थित अपने घर जब पहुंचे तो स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। पिता ने बहू को समझाने की कोशिश की तो बहू ने उन्हें भी घर से बाहर जाने को कहा। अमन के ससुराल वालों ने कोई मदद नहीं की।
बहू ने पिता को भी घर से बाहर जाने व पुलिस की धमकी दी
अमन के पिता का आरोप है कि बहू को समझाने की कोशिश की तो उसने उन्हें घर छोड़ने को कहा। बहू ने यह भी कहा कि यदि वह घर से निकल नहीं गए तो पुलिस बुला लेंगी। फिर पिता ने बहू के पैरेंट्स तथा अन्य परिजनों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने मामले में दखल नहीं दिया। बहू के चाचा ने भी मदद करने से मना कर दिया। रात भर घर में तनाव की स्थिति बनी रही। एक कमरे में अमन रो रहे थे और पत्नी दूसरे कमरे में थी। बहस और ऊंची आवाजें सुनाई दे रही थीं। कुछ देर बाद जब अमन नहीं दिखे तो पिता को चिंता हुई। उन्होंने बेटे को मोबाइल पर कॉल किया, जिसकी घंटी बाथरूम के अंदर सुनाई दी। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो अमन फंदे से लटके हुए मिले। पत्नी की चुन्नी से फंदा लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।
दो महीने से चल रहा था विवाद
पिता के घर पहुंचने पर अमन ने उन्हें बताया कि उनका पत्नी के साथ दो महीने से विवाद चल रहा है और खुद को काफी असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि घर में हर फैसला निधि की मर्जी से होता है। इससे अमन खुद को बहुत प्रताड़ित महसूस कर रहे थे। यह भी बताया गया है कि प्रताड़ना के चलते अमन काफी समय से मानसिक तनाव में थे।
यह भी पढ़ें : Delhi Breaking News: विवेक विहार में एसी में विस्फोट से 9 लोगों की मौत

