Close Menu
    What's Hot

    CM भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात : दल-बदल करने वाले राज्यसभा

    May 6, 2026

    फौजी’ की शूटिंग के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा, यूनिट मेंबर की मौत से दहले प्रभास

    May 6, 2026

    चुनावी नतीजों के बाद हिंसा, आसनसोल में टीएमसी के दफ्तर में आग लगाई

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      चुनावी नतीजों के बाद हिंसा, आसनसोल में टीएमसी के दफ्तर में आग लगाई

      May 6, 2026

      खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी

      May 6, 2026

      जल्द आएगा मौसम में बदलाव, 9 मई के बाद चढ़ेगा पारा

      May 6, 2026

      पश्चिम बंगाल में 10 मई से पहले हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण

      May 5, 2026

      घरों में झाड़ू-पोछा लगाने वाली कलिता माझी बनी विधायक

      May 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»वैश्विक भू राजनीतिक तनाव के चलते शेयर बाजार में गिरावट
    दुनिया

    वैश्विक भू राजनीतिक तनाव के चलते शेयर बाजार में गिरावट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : वैश्विक भू राजनीतिक तनाव के चलते शेयर बाजार में गिरावट
    Share Market Update : वैश्विक भू राजनीतिक तनाव के चलते शेयर बाजार में गिरावट

    सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर बंद

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रूप से करने के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर से गिरावट के साथ बंद हुए। जानकारों का कहना है कि इस गिरावट के पीछे अमेरिका और ईरान में बनी तनावपूर्ण स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य पर दोनों का आमने-सामने आना है। इसी के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में शुरूआत से अंत तक नरमी छाई रही।

    सेंसेक्स 251.61 अंक गिरकर 77,017.79 पर बंद हुआ; निफ्टी 86.50 अंक गिरकर 24,032.80 पर आ गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरकर 95.25 (अस्थायी) के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। इसके चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 251.61 अंक (0.33 प्रतिशत) टूटकर 77,017.79 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 86.50 अंक (0.36 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 24,032.80 पर बंद हुआ।

    बाजार में किन शेयरों का रहा दबदबा

    गिरावट के इस माहौल में सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान दर्ज किया गया। दूसरी तरफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। इस बीच, सोमवार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बाजार में 2,835.62 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की थी।

    सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी

    दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में एक बार फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यहां पर दिन का कारोबार समाप्त होने के समय एक तरफ जहां सोना अपने पिछले स्तर से 300 रुपए सस्ता हुआ वहीं चांदी के दाम में 1500 रुपए की तेजी दिखाई दी। इसी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 1,500 रुपये उछलकर 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

    पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दूसरी ओर, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 300 रुपये गिरकर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया (सभी करों सहित)। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो, हाजिर चांदी 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.51 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,549.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैमरा किंग बनने आया Samsung S27 Ultra, 200MP और स्मार्ट अपर्चर से iPhone को देगा टक्कर
    Next Article ‘डर्मी कूल राजा जी’ का वीडियो हुआ ट्रेंडिंग, हॉट सीन ने बढ़ाया फैंस का क्रेज
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा

      May 6, 2026

      भारत एक लचीली और उभरती अर्थव्यवस्था : मूडीज

      May 6, 2026

      सोना 300 रुपए सस्ता, चांदी में 1500 रुपए उछाल

      May 6, 2026

      एक बार फिर शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत

      May 5, 2026

      पश्चिम एशिया हालात जल्द सामान्य होना जरूरी : आईएमएफ

      May 3, 2026

      Business News Update : बैंकिंग प्रणाली को अधिक समावेशी बनाना जरूरी : एम. नागराजू

      May 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात : दल-बदल करने वाले राज्यसभा

      By श्वेता चौहानMay 6, 2026

      पंजाब में दल-बदल की लड़ाई को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंगलवार को सर्वोच्च…

      फौजी’ की शूटिंग के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा, यूनिट मेंबर की मौत से दहले प्रभास

      May 6, 2026

      चुनावी नतीजों के बाद हिंसा, आसनसोल में टीएमसी के दफ्तर में आग लगाई

      May 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.