Close Menu
    What's Hot

    डॉलर के मुकाबले रुपया 95.50 पर पहुंचा

    May 13, 2026

    युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे

    May 13, 2026

    हरियाणा में कानूनगो 7 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे

      May 13, 2026

      पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद न हों, हम एक ही राष्ट्र रहे हैं, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने: होसबाले

      May 12, 2026

      हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, पॉक्सो केस में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की

      May 12, 2026

      शरद पवार ने पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की

      May 12, 2026

      दिल्ली: वाटर फिल्टर मिस्त्री बनकर घरों में घुसा, महिला पर किया हमला, पुलिस कर रही है तलाश

      May 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में कानूनगो 7 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा
    हरियाणा

    हरियाणा में कानूनगो 7 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के झज्जर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहतक की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने बादली ब्लॉक में तैनात एक कानूनगो को 7 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को एसीबी टीम अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    जमीन तकसीम के बदले मांगी थी रिश्वत

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामबीर के रूप में हुई है, जो झज्जर जिले के बादली में कानूनगो के पद पर तैनात था। आरोपी ने जमीन की तकसीम (बंटवारे) का सही नक्शा तैयार करने के बदले शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी के नाम गांव दादरी तोए, तहसील बादली में करीब 20 कनाल 5 मरले शामलात भूमि है। इस जमीन की तकसीम का मामला नायब तहसीलदार बादली की कोर्ट में विचाराधीन था।

    गलत नक्शा जमा कर बनाया दबाव

    आरोप है कि कानूनगो रामबीर को तकसीम नक्शा तैयार कर नायब तहसीलदार कार्यालय में जमा करवाना था, लेकिन उसने जानबूझकर गलत नक्शा जमा कर दिया। बाद में सही नक्शा तैयार करने के बदले रिश्वत की मांग की गई।

    शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी पहले ही 3 हजार रुपए रिश्वत ले चुका था और बाकी 7 हजार रुपए की मांग कर रहा था।


    Haryana School Closed, हरियाणा

    एसीबी ने बिछाया जाल

    शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके बाद उसने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया।

    जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी रामबीर को 7 हजार रुपए दिए, एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी से पूछताछ जारी

    एसीबी की टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleससुर’ संग रोमांस कर सुर्खियों में आई थीं नीतू कपूर, 50 साल बाद भी सुपरहिट है ये गाना
    Next Article युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में किसान की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

    May 12, 2026

    हरियाणा की कुरुक्षेत्र NIT में मेस कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान, दो महीनों में पांचवीं आत्महत्या

    May 12, 2026

    अगले 3 घंटे में इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

    May 12, 2026

    हरियाणा में स्कूल बस ने बाइक सवारों को कुचला, ननद-भाभी की मौत

    May 12, 2026

    सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, चेक करें ताजा रेट्स

    May 12, 2026

    हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

    May 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    डॉलर के मुकाबले रुपया 95.50 पर पहुंचा

    By परवेश चौहानMay 13, 2026

    Rupee Fallen Again : डॉलर के मुकाबले रुपया 95.50 पर पहुंचा यह रुपये का अब…

    युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे

    May 13, 2026

    हरियाणा में कानूनगो 7 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

    May 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.