Close Menu
    What's Hot

    मुंबई को बारिश से नहीं राहत, आज भी आॅरेंज अलर्ट जारी

    July 3, 2026

    गुरूग्राम में शादीशुदा होने का सच छिपाकर डेढ़ साल तक रिलेशन में रहा युवक, विवाद के बाद युवती को जिंदा जलाया; आरोपी गिरफ्तार

    July 3, 2026

    Oppo Reno 16 Series भारत में लॉन्च, 12GB RAM, दमदार बैटरी और Snapdragon चिपसेट से हैं लैस

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मुंबई को बारिश से नहीं राहत, आज भी आॅरेंज अलर्ट जारी

      July 3, 2026

      भारी बारिश से उत्तराखंड हाल बेहाल

      July 3, 2026

      मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध रुकवाया : ट्रंप

      July 3, 2026

      पीएम मोदी बोले- सानाए ताकाइची मेरी ‘छोटी बहन’

      July 3, 2026

      बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होंगी वोटिंग

      July 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अमेरिकी धमकियों के बीच ईरान की जनता ने बढ़ाया सेना का उत्साह
    Breaking News

    अमेरिकी धमकियों के बीच ईरान की जनता ने बढ़ाया सेना का उत्साह

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-Iran Conflict : अमेरिकी धमकियों के बीच ईरान की जनता ने बढ़ाया सेना का उत्साह
    US-Iran Conflict : अमेरिकी धमकियों के बीच ईरान की जनता ने बढ़ाया सेना का उत्साह

    हजारों ईरानी नागरिकों ने देश व सेना के पक्ष में निकाला मार्च, ईरानी झंडे लहराए और सेना के समर्थन में नारे लगाए

    US-Iran Conflict (द भारत ख़बर), तेहरान : एक तरफ जहां अमेरिकी राष्टÑपति ने फिर से ईरान पर हमले करने संबंधी बयान जारी किया है तो वहीं इस मुश्किल समय में ईरान की जनता ने इसका करारा जवाब देते हुए सड़कों पर उतरकर सरकार और सेना का समर्थन किया। हजारों की संख्या में देश भर में लोग सड़कों पर उतरे। उनके हाथों में ईरान के झंडे थे और वे ईरानी सेना के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

    रैलियों में शामिल लोगों ने कहा कि वे देश और सेना के साथ मजबूती से खड़े हैं। हाल के दिनों में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़े तनाव के बीच ईरान घरेलू समर्थन का प्रदर्शन कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान, इस्फहान और अन्य शहरों में भी इसी तरह के मार्च और प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय एकता और सैन्य ताकत का संदेश देने की कोशिश की।

    हम दोबारा युद्ध के लिए तैयार : अराघची

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका के साथ चल रही बातचीत बेनतीजा रही तो ईरान सीधे युद्ध के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि इस टकराव का असर अब अमेरिकी अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर भी पड़ रहा है।

    अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि तेहरान हर स्थिति के लिए तैयार है। उन्होंने संकेत दिए कि यदि बातचीत से स्वीकार्य नतीजे नहीं निकले तो सैन्य विकल्प भी खुला रहेगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव का असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। उनके मुताबिक ऊर्जा लागत और महंगाई तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड्स, मॉर्गेज रेट्स और आॅटो लोन डिफॉल्ट बढ़ने का भी जिक्र किया।

    अमेरिका को चुकानी पड़ रही कीमत

    ईरान ने कहा कि संघर्ष की वजह से होर्मुज स्ट्रेट प्रभावी रूप से बंद है। दुनिया के करीब 20% तेल और गैस सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। ऐसे में वैश्विक तेल बाजार और ईंधन कीमतों पर असर बढ़ने की आशंका है। अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। इसी बीच ईरान लगातार सख्त संदेश देकर दबाव की रणनीति अपना रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, एसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Next Article हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले, गुरुग्राम-पंचकूला समेत कई जिलों में नई नियुक्तियां
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुंबई को बारिश से नहीं राहत, आज भी आॅरेंज अलर्ट जारी

      July 3, 2026

      भारी बारिश से उत्तराखंड हाल बेहाल

      July 3, 2026

      मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध रुकवाया : ट्रंप

      July 3, 2026

      पीएम मोदी बोले- सानाए ताकाइची मेरी ‘छोटी बहन’

      July 3, 2026

      बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होंगी वोटिंग

      July 2, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने एआई-जनरेटेड नकली उदाहरणों पर चिंता जताई, इंसानी नियंत्रण की आवश्यकता पर दिया जोर

      July 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुंबई को बारिश से नहीं राहत, आज भी आॅरेंज अलर्ट जारी

      By अंकित कुमारJuly 3, 2026

      Maharashtra Weather: मुंबई को बारिश से नहीं राहत, आज भी आरेंज अलर्ट जारी मांडवी फायर…

      गुरूग्राम में शादीशुदा होने का सच छिपाकर डेढ़ साल तक रिलेशन में रहा युवक, विवाद के बाद युवती को जिंदा जलाया; आरोपी गिरफ्तार

      July 3, 2026

      Oppo Reno 16 Series भारत में लॉन्च, 12GB RAM, दमदार बैटरी और Snapdragon चिपसेट से हैं लैस

      July 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.