महात्मा गांधी बनकर भी फैंस को किया इंप्रेस
Anupam Kher, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि अभिनय की दुनिया में अनुपम खेर का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने अपने 44 साल के करियर में बड़े छोटे-बड़े मिलाकर 550 से ज्यादा फिल्में की हैं और कुछ हॉलीवुड की फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। लेकिन एक्टर के हुनर की खास बात ये है कि वे कई बायोपिक मूवीज में भी नजर आए हैं और देश के दो बड़े प्रधानमंत्रियों का रोल प्ले करने वाले बॉलीवुड के एकलौते एक्टर हैं।

इसमें कोई दोराय नहीं है कि अनुपम खेर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे वसेर्टाइल एक्टर्स में से एक हैं और उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक रोल्स कर के दिखाए हैं। एक्टर अपने करियर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किरदार भी निभा चुके हैं। कुछ समय पहले ही आई द बंगाल फाइल्स मूवी में अनुपम खेर ने महात्मा गांधी का रोल प्ले किया था। फिल्म से उनका लुक भी खूब वायरल हुआ था।
तमिल-मलयालम फिल्म कुत्रापथिरिकाई में किया राजीव गांधी का रोल प्ले

बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि अनुपम खेर ने 1991 में आई तमिल-मलयालम फिल्म कुत्रापथिरिकाई में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का रोल प्ले किया था। काफी समय तक ये फिल्म रिलीज के लिए अटकी हुई थी और बाद में इसे रिलीज किया गया था।
2019 में पूर्व पीएम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया

वहीं एक्टर ने साल 2019 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का रोल प्ले किया था। इस रोल में उनकी खूब चर्चा हुई थी लेकिन बॉक्स आॅफिस पर ये फिल्म कोई खास परफॉर्म नहीं कर सकी थी। हालांकि फिल्म में अनुपम खेर के अभिनय की तारीफ जरूर की गई थी। इस फिल्म को आप एयरटेल एक्स्ट्रीम नाम के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: दिशा पाटनी से ज्यादा बोल्ड निकली ‘आश्रम’ की हसीना

