पांच लापता, सात को सुरक्षित बाहर निकाला गया, तेज हवा के चलते पलटी नाव, प्रशासन की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी
Bihar Breaking News (द भारत ख़बर), पटना : बिहार के पटना में गुुरुवार यानी आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे में गंगा नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लापता बताए गए हैं। प्रशासन की टीम व गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं जबकि इस दौरान सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह हादसा गंगा नदी में नाव पलटने से हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा हवा की तेज रफ्तार होने के चलते हुआ बताया जा रहा है।
गंगा नदी में इस जगह हुआ हादसा
गुरुवार को सुबह-सुबह पटना जिले से नाव हादसे की खबर सामने आई है। भोजपुर और बेगूसराय के बीच गंगा नदी पूरी लंबाई में पटना जिले से सटकर गुजरती है। इसी में पटना जिले के बाढ़ के पास यह हादसा हुआ है। 14 लोगों को लेकर निकली नाव अनियंत्रित होकर डूब गई। यह नाव बाढ़ के उमानाथ घाट से निकलने के बाद दियारा में डूबी है। इस हादसे के बाद अब तक दो की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सात लोग जीवित निकले या निकाले गए हैं। पांच की तलाश जारी है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रऊफऋ को बुलाया गया है।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 14 लोगों को लेकर यह नाव उमानाथ घाट से निकली थी। इस नाव से हरी सब्जियां आनी थी। दियारे में तेज हवा के झोंके से जूझती हुई यह नाव पलट गई। चीख-पुकार मच गई, क्योंकि ऐसी जगह नाव पलटी, जहां गहराई ज्यादा थी। जो लोग तैरना जानते थे या जिन्हें नाविक बचा सके, वह बाहर निकल आए। अब तक सात लोग निकले, जो जीवित हैं। दो की मौत हुई है। पांच लोगों नदी में गायब बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश चल रही है। प्रशासन का कहना है कि लोगों को नदी में नाव से सफर करने के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। तेज हवा अथवा खराब मौसम के दौरान नदी में सफर करने से बचना चाहिए ताकि किसी की कीमती जान जोखिम में न पड़े।
ये भी पढ़ें : Weather Update Today : नौतपा में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, कल से राहत की आस

