Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

    September 21, 2026

    Sonipat Traffic Route | Noida-Greater Noida Traffic Route

    September 21, 2026

    न पंजाब में जलेगी पराली न दिल्ली में होगा प्रदूषण, उल्टा लहलहाएंगे आलू, नई खोज करेगी टेंशन खत्‍म

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026

      LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

      September 19, 2026

      मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, माता का दर्शन करने गया पूरा परिवार नाले में बहा, 8 लोगों की मौत

      September 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ : 437 सरकारी सेवाएं नागरिकों के घर-द्वार तक पहुंचीं
    पंजाब

    ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ : 437 सरकारी सेवाएं नागरिकों के घर-द्वार तक पहुंचीं

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    •  सरकार के 1076 डोरस्टेप डिलीवरी सिस्टम ने नागरिक सेवाओं में किया बड़ा बदलाव
    • 3.10 लाख से अधिक आवेदनों का किया निपटारा

    ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत पंजाब की 1076 हेल्पलाइन और डोरस्टेप डिलीवरी प्रणाली नागरिकों तक सरकारी सेवाएँ पहुँचाने के तरीके को बदल रही है। इस पहल ने सेवा वितरण में होने वाली देरी को कम किया है, बिचौलियों पर निर्भरता घटाई है और शासन को अधिक पारदर्शी तथा नागरिक-केंद्रित बनाया है।

    तकनीक-सक्षम इस प्रणाली के माध्यम से अब तक 3.10 लाख से अधिक सेवाएँ नागरिकों तक पहुँचाई जा चुकी हैं। विभिन्न विभागों में लंबित मामलों की दर घटकर मात्र 0.33 प्रतिशत रह गई है।

    अब नागरिक 1076 हेल्पलाइन पर कॉल करके या व्हाट्सऐप, ऑनलाइन पोर्टल अथवा सेवा केंद्रों के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक कर 437 सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। अपॉइंटमेंट तय होने के बाद प्रशिक्षित डोरस्टेप डिलीवरी ऑपरेटर नागरिकों के घर पहुँचते हैं, आवश्यक दस्तावेज एकत्र करते हैं, आवेदन भरने में सहायता करते हैं और ऑनलाइन आवेदन जमा करवाते हैं, जिससे सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।

    इस पहल का विशेष लाभ वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले किसानों, महिलाओं और कामकाजी पेशेवरों को मिला है, जिन्हें पहले सरकारी सेवाएँ प्राप्त करने के लिए समय और धन ख़र्च कर कार्यालयों तक जाना पड़ता था तथा कई बार बिचौलियों का सहारा लेना पड़ता था।

    इस पहल की शुरुआत से अब तक डोरस्टेप डिलीवरी प्रणाली के तहत 4.18 लाख से अधिक अपॉइंटमेंट बुक किए जा चुके हैं। नागरिक अब प्रमाणपत्र और स्वीकृतियां एसएमएस, व्हाट्सऐप तथा घर पर भौतिक डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त कर रहे हैं, जिससे सरकारी सेवाएँ अधिक सुलभ और सुविधाजनक बन गई हैं।

    इस पहल की मदद से वेरीफिकेशन प्रक्रिया में भी महत्त्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। पटवारियों, नंबरदारों, सरपंचों, नगर पार्षदों और विभागीय अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन वेरीफिकेशन की व्यवस्था से कागजी कार्यवाही में कमी आई है, भौतिक रूप से कार्यालय जाने की आवश्यकता घटी है और साथ ही पारदर्शिता तथा जवाबदेही में वृद्धि हुई है।

    एक अन्य महत्त्वपूर्ण सुधार ‘फॉर्मलेस सेवाओं’ की शुरुआत है, जिसके तहत नागरिकों को अब लंबे एप्लिकेशन-फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। डोरस्टेप डिलीवरी ऑपरेटर डिजिटल माध्यम से आवश्यक जानकारी दर्ज करते हैं और सिस्टम अपने-आप एप्लिकेशन तैयार कर देता है, जिससे प्रक्रिया सरल होती है तथा त्रुटियों में कमी आती है।

    रियल-टाइम एप्लिकेशन ट्रैकिंग, विभागवार डैशबोर्ड, बीट-वार निगरानी और लाभार्थियों को किए जाने वाले फीडबैक कॉल्स ने जवाबदेही को और मज़बूत किया है तथा समय पर सेवाएँ उपलब्ध करवाना सुनिश्चित हुआ है।

    पंजाब के सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि शासन को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी) का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “प्रौद्योगिकी शासन का विकल्प नहीं है, बल्कि यह पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करती है। आवेदनों की रियल-टाइम ट्रैकिंग से देरी कम होती है, अनिश्चितता घटती है और सेवा वितरण नागरिकों की आवश्यकताओं के प्रति अधिक संवेदनशील बनता है।”

    उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को सामान्य सेवाओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

    उन्होंने कहा, “हाल ही में सरपंचों, नंबरदारों और नगर पार्षदों के माध्यम से प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन वेरीफिकेशन की सुविधा शुरू करना कागजी कार्यवाही कम करने, भौतिक रूप से कार्यालय जाने की आवश्यकता घटाने और सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक और महत्त्वपूर्ण कदम है।”

    आवेदन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से देरी और बिचौलियों की गुंजाइश लगातार कम हो रही है, जिससे शासन अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनता जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनिरुद्धाचार्य ने लगाई फटकार, ‘370 रुपये बिरयानी’ विवाद पर कही बड़ी बात
    Next Article हरियाणा में सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी फील्ड में उतरे, सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      UPI पर अतिरिक्त चार्ज के खिलाफ जालंधर और पठानकोट में AAP का प्रदर्शन, फूंका पुतला

      September 19, 2026

      पंजाब सरकार ने 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया

      September 19, 2026

      AAP नेता बलतेज पन्नू  बोले- भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है

      September 19, 2026

      मुख्यमंत्री मान ने PAU किसान मेले का उद्घाटन किया…

      September 18, 2026

      गुरुद्वारा डेरा साहिब से निकाली गई पालकी साहिब, श्रद्धालुओं..

      September 18, 2026

      Punjab News: फरीदकोट के नमन धीर का इंडिया ‘ए’ क्रिकेट टीम में चयन

      September 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      By अंकित कुमारSeptember 21, 2026

      21 सितंबर रविवार को कैसा रहेगा मौसम नई दिल्ली. मानसून का असर अब भी भारत…

      Sonipat Traffic Route | Noida-Greater Noida Traffic Route

      September 21, 2026

      न पंजाब में जलेगी पराली न दिल्ली में होगा प्रदूषण, उल्टा लहलहाएंगे आलू, नई खोज करेगी टेंशन खत्‍म

      September 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.