Close Menu
    What's Hot

    E-PRAAPTI पोर्टल, अब पुराने और बंद पड़े EPF खातों से मिनटों में निकलेंगे पैसे, जानें कैसे करेगा काम

    August 6, 2026

    हिसार में कावंड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी समेत 12 साल की बच्ची घायल, 5-6 बदमाश बाइक पर थे सवार

    August 6, 2026

    IMD Weather Alert: आज दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम अपडेट | National

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026

      Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

      August 5, 2026

      PM मोदी का वीडियो हटाने के मामले में Meta ने मांगी माफी, सरकार ने जताई नाराजगी, डीपफेक कंटेंट पर होगी सख्ती ! | National

      August 5, 2026

      Delhi Monsoon Session: दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र 7 अगस्त से होगा शुरू, धमकी भरे ईमेल के बाद बढ़ी सुरक्षा | Delhi

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता
    Breaking News

    इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 19, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-Iran Peace Deal
    US-Iran Peace Deal: इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

    • जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा कैंसिल

    US-Iran Peace Deal, (द भारत ख़बर), वाशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच हुआ शांति समझौता एक दिन बाद ही खतरे में पड़ता दिखने लगा है। दरअसल, शांति बहाली पर बुधवार को दोनों देशों के बीच बनी सहमति के बाद भी इजरायल के लेबनान में हमले लगातार जारी हैं, जिसके चलते पीस डील को अंतिम रूप दिए जाने से पहले इसमें व्यवधान पैदा हो गया है और डील अधर में फंसती नजर आ रही है।

    रिपोर्टों के अनुसार इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दक्षिणी लेबनान में गुरुवार को हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर रातभर बमबारी की जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य जख्मी हो गए हैं। इसके बाद स्विट्जरलैंड में होने वाली अमेरिका-ईरान की बेहद अहम शांति वार्ता को टाल दिया गया है। हिजबुल्लाह के हमलों में इजरायल के चार सैनिक मारे गए हैं जिनमें एक टैंक बटालियन कमांडर भी शामिल है, इससे इजरायल आगबबूला हो गया है।

    गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की उपस्थिति में बुधवार को फ्रांस स्थित वर्साय के महल में ईरान-यूएस के बीच एक 14-सूत्रीय शुरुआती शांति समझौते पर सहमति बनी थी। इस डील का मुख्य उद्देश्य पश्चिम एशिया में इस वर्ष 28 फरवरी से जारी युद्ध को रोकना था। समझौते में साफ तौर पर कहा गया था कि लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकी जाएगी, लेकिन इस डील के तुरंत पश्चात आईडीएफ ने लेबनान स्थित हिजबुल्लाह के ठिकानों पर अंधाधुंध हवाई हमले शुरू कर दिए।

    इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बीच साफ किया कि इजरायल किसी सूरत तब तक पीछे नहीं हटेगा जब तक हिजबुल्लाह का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह के खात्मे तक इजरायल की सेना लेबनान में रहेगी। हिजबुल्लाह के हमले में अपने 4 सैनिकों की मौत से गुस्साए इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर ने कहा कि पूरा लेबनान जलना चाहिए। बेन गवीर के मुताबिक उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी कहा है कि हर इजराइली मां के आंसुओं के बदले एक हजार लेबनानी मांओं को रोना चाहिए।

    यूएस-ईरान के बीच हुए समझौते के तहत कम से कम 60 दिनों के लिए सीजफायर बढ़ाने पर सहमति बनी थी। अगर लेबनान में जंग नहीं रुकी, तो पूरी दुनिया को शांति की उम्मीद देने वाली अमेरिका-ईरान की बड़ी कूटनीतिक कोशिश पूरी तरह फेल हो सकती है।

    बता दें कि अमेरिका-ईरान के बीच हुए शांति समझौते को एक स्थायी शांति का रूप देने के मकसद से शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में तकनीकी बातचीत किए जाने का कार्यक्रम था। वहां बुर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में यह बातचीत होनी थी, लेकिन बैठक फिलहाल रद्द हो गई है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बातचीत की अगुवाई करने वाले थे, उन्होंने अपना स्विट्जरलैंड दौरा फिलहाल टाल दिया है। व्हाइट हाउस ने इसका कारण ‘लॉजिस्टिक्स’ यानी व्यवस्था संबंधी दिक्कतें बताई हैं। लेकिन हिजबुल्लाह समर्थक मीडिया का कहना है कि ईरान ने लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों के विरोध में अपने प्रतिनिधिमंडल को स्विट्जरलैंड भेजने से इनकार कर दिया है।

    इजरायल के आक्रामक रुख से खुश नहीं अमेरिका

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने समझौते के बाद इजरायल को बहुत सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि इस समय पूरी दुनिया में केवल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही एकमात्र ऐसे राष्ट्राध्यक्ष हैं, जो इजरायल के प्रति हमदर्दी रखते हैं। वेंस का यह बयान साफ इशारा करता है कि अमेरिका अब इजरायल के आक्रामक रुख से खुश नहीं है और उस पर युद्ध रोकने का भारी दबाव है।

    ये भी पढ़ें : Israel Lebanon Conflict: इजरायल के हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैंकिंग सेक्टर में युवाओं के लिए शानदार मौका, SBI ने निकाली 1500 पदें पर भर्ती; अभी करें आवेदन
    Next Article कटती लाशें, बिछड़ते परिवार और चीखता दर्द… ‘बंटवारा 1947’ का टीजर देख कांप उठेंगे आप
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026

      Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

      August 5, 2026

      PM मोदी का वीडियो हटाने के मामले में Meta ने मांगी माफी, सरकार ने जताई नाराजगी, डीपफेक कंटेंट पर होगी सख्ती ! | National

      August 5, 2026

      Delhi Monsoon Session: दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र 7 अगस्त से होगा शुरू, धमकी भरे ईमेल के बाद बढ़ी सुरक्षा | Delhi

      August 5, 2026

      102 की उम्र, फिर भी हरिद्वार जाने की जिद! पोतों ने जो किया वो देखकर नम हो जाएंगी आंखें

      August 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      E-PRAAPTI पोर्टल, अब पुराने और बंद पड़े EPF खातों से मिनटों में निकलेंगे पैसे, जानें कैसे करेगा काम

      By परवेश चौहानAugust 6, 2026

      EPFO E-PRAAPTI Platform: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पास लाखों कर्मचारियों के अरबों रुपये…

      हिसार में कावंड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी समेत 12 साल की बच्ची घायल, 5-6 बदमाश बाइक पर थे सवार

      August 6, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.