काफी कॉन्फिडेंट और गार्जियस नजर आई एक्ट्रेस
Alia Bhatt, (द भारत ख़बर), मुंबई: हाल ही में आलिया भट्ट को अल्फा के प्रमोशन के दौरान ब्लैक कलर के सूट में देखा गया। एक्ट्रेस ने साबित कर दिया कि यह स्टाइल कभी पुराना नहीं होगा। चारकोल-ब्लैक कलर की ड्रेस में आलिया भट्ट् काफी कॉन्फिडेंट और गार्जियस नजर आई। एक्ट्रेस ने इवेंट की की सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी नजर आई। आलिया ने एक अच्छी फिटिंग वाली ट्राउजर के साथ शार्प कट वाला ब्लेजर पहना था। इसमें शिफॉन की किनारी और उसी से मेल खाती स्ट्रेट-लेग चारकोल ट्राउजर थी।

इसके अलावा एक कैंडिड ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में आलिया भट्ट स्क्रीन की ओर देखकर स्माइल करते हुए नजर आई। उनके चेहरे पर सुकुन साफ झलक रहा है।

एक अन्य लुक में उन्होंने ALPHA लिखा हुआ व्हाइट टी-शर्ट और हाई-स्लिट ग्रे लॉन्ग स्कर्ट पहना है, जो काफी ट्रेंडी लग रहा है। आलिया के ये सभी अलग-अलग लुक्स सादगी, ग्लैमर और एलिगेंस का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

