Close Menu
    What's Hot

    10 साल बाद टूटा गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला का रिश्ता, एक्ट्रेस ने खुद किया तलाक का ऐलान

    June 28, 2026

    सऊदी अरब में तेल कंपनी अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

    June 28, 2026

    गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वजन घटाने के नाम पर ठगी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सऊदी अरब में तेल कंपनी अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

      June 28, 2026

      कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आॅपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के नाम छिपाने का आरोप लगाया

      June 28, 2026

      पीएम मोदी को मिला सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 28, 2026

      देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ मजबूती से बढ़ रहा : पीएम

      June 28, 2026

      जापान में 6.1 की तीव्रता से आया भूकंप, जानी नुकसान नहीं

      June 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वजन घटाने के नाम पर ठगी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार
    हरियाणा

    गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वजन घटाने के नाम पर ठगी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने वजन कम करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त गौरव फोगाट के निर्देशन और साइबर अपराध पश्चिम थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को उद्योग विहार फेज-5 स्थित एक कॉल सेंटर पर छापा मारा गया। यहां से मंदीप, नेहा और वर्षा नाम की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ साइबर अपराध थाना पश्चिम में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    जांच में आया सामने 

    जांच में सामने आया कि आरोपी Curest Science and Wellness Pvt. Ltd. के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन चलाते थे। इन विज्ञापनों में हर्बल दवाओं से वजन कम करने का दावा किया जाता था। जब कोई व्यक्ति विज्ञापन पर क्लिक करता था, तो कॉल सेंटर के कर्मचारी उससे संपर्क करते और दवाएं खरीदने के लिए प्रेरित करते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का दावा था कि यदि दवा से वजन कम नहीं हुआ तो ग्राहक को 100 प्रतिशत पैसा वापस किया जाएगा। लेकिन जब लोगों को कोई फायदा नहीं मिला और उन्होंने रिफंड मांगा, तो उन्हें पैसे लौटाने के बजाय ब्लॉक कर दिया जाता था।

    आरोपी खुद को बताता था डॉक्टर 

    जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी खुद को डॉक्टर, डाइटिशियन और ब्यूटीशियन बताकर लोगों का भरोसा जीतते थे। इसके बाद महंगी दवाएं बेचकर उनसे ठगी की जाती थी। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह ने गुजरात सहित कई राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 102 मोबाइल फोन, 150 सिम कार्ड, 12 लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इन सभी सामानों को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है।

    अन्य आरोपियों की भी होगी पहचान


    639182485625572519

    जांच में यह भी सामने आया कि ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर कंपनी के कर्मचारियों को दिए गए थे। पूरे नेटवर्क का संचालन कंपनी के मैनेजर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ), डायरेक्टर और अन्य सहयोगियों द्वारा किया जा रहा था। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे गिरोह की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले ऐसे लुभावने विज्ञापनों से सावधान रहें और किसी भी दवा या सेवा को खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर जांच लें। 

    639182579565336943 Also read: हरियाणा के कई जिलों में अगले तीन घंटे बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलग्जरी गाड़ियां, करोड़ों की नेट वर्थ, ऐसी है एक्ट्रेस सरगुन मेहता की लाइफस्टाइल
    Next Article सऊदी अरब में तेल कंपनी अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के कई जिलों में अगले तीन घंटे बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी

    June 28, 2026

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

    June 28, 2026

    हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

    June 28, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

    June 27, 2026

    हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

    June 27, 2026

    पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    10 साल बाद टूटा गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला का रिश्ता, एक्ट्रेस ने खुद किया तलाक का ऐलान

    By श्वेता चौहानJune 28, 2026

    Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce: 10 साल बाद टूटा गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला का रिश्ता, एक्ट्रेस…

    सऊदी अरब में तेल कंपनी अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

    June 28, 2026

    गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वजन घटाने के नाम पर ठगी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

    June 28, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.