Close Menu
    What's Hot

    7000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी पंजाब

    June 30, 2026

    Cocktail 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, बॉक्स ऑफिस पर लगा बड़ा झटका

    June 30, 2026

    iPhone 18 और iPhone 18e की लॉन्च डेट आई सामने! 9GB RAM के साथ मिलेंगे बड़े अपग्रेड

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने नजरबंद किया

      June 30, 2026

      अफगानिस्तान के नागरिकों को निशाना बना रहा पाकिस्तान : भारत

      June 30, 2026

      अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी : तेहरान

      June 29, 2026

      थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर सीबीएसई का बड़ा फैसला, तीसरी भाषा में नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा

      June 29, 2026

      अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकने पर राजी

      June 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में 5000 एकड़ में बसेगी नमो सिटी, दिल्ली के व्यापारियों को न्योता, आधे रेट पर मिलेगी जमीनें
    हरियाणा

    हरियाणा में 5000 एकड़ में बसेगी नमो सिटी, दिल्ली के व्यापारियों को न्योता, आधे रेट पर मिलेगी जमीनें

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 30, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में दिल्ली की विभिन्न मार्केट्स से जुड़े थोक व्यापारियों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विश्वस्तरीय मार्किट स्थापित की जाएगी, जिसमें बेहतर से बेहतर इन्फ्रॉस्ट्रक्चर की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को अधिक से अधिक संख्या में हरियाणा में निवेश करने के लिए आह्वान किया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, मार्बल, ड्राई फ्रूट, लोहा मंडी समेत दिल्ली की कुल 26 व्यापारिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से सीधा संवाद किया और अपने सुझाव दिए।

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज ऐसे महानुभावों के बीच आने का उन्हें सौभाग्य मिला है जो देश की आर्थिक व्यवस्था की धड़कन को निरंतर गति देने का काम करते हैं। चाहे किसान हो या उद्योगपति, उत्पादन को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम व्यापारी वर्ग करता है। इसके लिए उन्होंने सभी व्यापारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

     

    *दिल्ली की भीड़भाड़ से मुक्ति, हरियाणा में मिलेगा खुला वातावरण*

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली की मार्केट्स में भीड़भाड़ और जगह की समस्या को समझते हुए हरियाणा के दिल्ली के आसपास के इलाके में बड़ी व्यापारिक मार्किट व पूरा औद्योगिक इकोसिस्टम बनाने का फैसला लिया है ताकि व्यापारियों को खुला और सुविधायुक्त वातावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि अमृतसर की ड्राई फ्रूट मार्केट के व्यापारियों ने भी लगभग 280 प्लॉट लिए हैं और अब बड़ी ड्राई फ्रूट मंडी हरियाणा में स्थापित होगी। 

     

    इसी तरह लुधियाना के व्यापारियों ने भी लगभग 180 प्लॉट लिए हैं। यह मार्केट विश्व स्तर की अलग पहचान वाली होगी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम कड़ी का काम करेगी। आने वाले 50 वर्षों को ध्यान में रखते हुए इतनी चौड़ी सड़कों और सुविधाओं के साथ इस मार्केट को विकसित किया जाएगा कि आवागमन में कोई दिक्कत न आए। यह एक ग्रीन और पॉल्यूशन मुक्त मार्केट होगी, जहां परिवार भी घूमने के लिए आ सकेंगे।

    639183976885268021

    Also read: Haryana Building Code:हरियाणा में घर बनाने के लिए बदलेंगे नियम, अब एक मंजिल पर बना सकेंगे एक घर, जानिये क्या है नया नियम ?

     

    *5,000 एकड़ में बनेगी नमो सिटी*

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लगभग 5,000 एकड़ क्षेत्र में एक “नमो सिटी” विकसित करने का प्रस्ताव है, जिसमें व्यापारियों और आम लोगों के लिए अलग प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि हमारे व्यापारी और उद्यमी केवल व्यापार ही नहीं करते, बल्कि सेवा का काम, रोजगार सृजन और विश्वास बहाली का सबसे बड़ा काम भी करते हैं। उन्होंने कहा कि एक-एक व्यापारी कई बार सैकड़ों लोगों को रोजगार देता है – ये जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर हैं।

     


    639183572644300888

    *निवेशकों के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस, टाइम बाउंड अप्रूवल*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े निवेशकों के लिए कस्टमाइज्ड इंसेंटिव पैकेज, रोजगार आधारित प्रोत्साहन, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और टाइम बाउंड अप्रूवल जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि कोई भी निवेशक हरियाणा आए तो उसे लगे कि सरकार स्वयं उसके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राई के नजदीक मारुति का बड़ा प्लांट तैयार हो गया है, जहां सालाना करीब 10 लाख गाड़ियां बनेंगी। साथ ही खरखौदा में आईएमटी और इलेक्ट्रिक व्हीकल जोन भी विकसित हो रहा है। इसके अतिरिक्त 600 एकड़ में एक बड़ी हॉर्टिकल्चर मंडी का निर्माण भी गति से चल रहा है, जो उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर तक की कनेक्टिविटी से जुड़ी होगी।

     

    *व्यापारियों की समस्याओं का तुरंत समाधान का भरोसा*

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने देगी और किसी भी समस्या पर सीधे मुख्यमंत्री से मिलने के द्वार खुले हैं। इस दौरान लोहा मंडी से जुड़े श्री केके गुप्ता, श्री देवराज, श्री राकेश यादव, मार्बल एसोसिएशन और श्री राजेंद्र कपूर ने भी अपने सुझाव रखे, जिन पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रूप से सहमति जताते हुए संबंधित व्यवस्थाएं करने का आश्वासन दिया।

    639183464079992866 Also read: सोनीपत-पानीपत, गुरुग्राम-मानेसर-रेवाड़ी मेट्रो विस्तार से उभरेंगे नए अवसर, मिडिल क्लास का सपना होगा साकार!

     

    *व्यापारी को मिलेगी हर सुविधाः मंत्री राव नरबीर*

    हरियाणा के उद्योग मंत्री श्री राव नरबीर ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में बहुत भीड़ भाड़ है। हरियाणा सरकार अलग-अलग उद्योगिक कलस्टर बनाकर व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं दे रही है। व्यापारी जो सोच लेकर हरियाणा में आएगा, उसे वह सभी सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश बेहतर कानून व्यवस्था है, सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी है, प्रदेश के 14 जिला एनसीआर में आते हैं। व्यापार और व्यापारी दोनों के लिए हरियाणा में बेहतर वातावरण है। उन्होंने व्यापारियों को हरियाणा में अधिक से अधिक निवेश करने का आह्वान किया।

     

    इस मौके पर कुछ व्यापारिक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को लिखित सुझाव भी दिए। इस मौके पर दिल्ली हरियाणा भवन की रेजिडेंट कमिश्नर श्रीमति मोना श्रीनिवास, एचएसआईआईडीसी के एमडी सुशील सारवान, एचएसआईआईडीसी के कॉर्डिनेटर सुनील शर्मा व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखेसारी लाल यादव-नीलम गिरी की जोड़ी ने मचाया धमाल
    Next Article यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने नजरबंद किया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के गरीबों के लिए खुशखबरी! राशन बढ़ाने की तैयारी में हरियाणा सरकार, 5 राज्यों से सीखेगी मॉडल

    June 29, 2026

    हरियाणा में 20 हजार की रिश्वत लेता अटल सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार, मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

    June 29, 2026

    हरियाणा के पानी से बुझेगी राजस्थान की धरती की प्यास, हथिनीकुंड बैराज से सीधी पाइपलाइन बिछेगी, समझौते पर हुए हस्ताक्षर

    June 29, 2026

    हरियाणा के सिरसा में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी हुई पूरी तरह चकनाचूर

    June 29, 2026

    23 इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, ACB में की गई नई नियुक्तियां

    June 29, 2026

    2016 से पहले रिटायर हुए हरियाणा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, पेंशन राशि में होगी बढ़ोतरी

    June 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    7000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी पंजाब

    By श्वेता चौहानJune 30, 2026

    मोगा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार घोषणा की कि पंजाब के…

    Cocktail 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, बॉक्स ऑफिस पर लगा बड़ा झटका

    June 30, 2026

    iPhone 18 और iPhone 18e की लॉन्च डेट आई सामने! 9GB RAM के साथ मिलेंगे बड़े अपग्रेड

    June 30, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.