Close Menu
    What's Hot

    नकली दवा मामले में IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार, करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप

    July 1, 2026

    उर्फी जावेद बनीं इच्छाधारी नागिन, अनोखे लुक ने मचा दिया तहलका

    July 1, 2026

    10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQOO Pad 5c, 144Hz डिस्प्ले ने जीता दिल

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल, फ्लैश फ्लड और भारी मलबे से जनजीवन प्रभावित

      July 1, 2026

      राजस्थान के श्रद्धालुओं का वाहन पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

      July 1, 2026

      ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से दाम घटाने को कहा

      July 1, 2026

      सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने भारत को धमकी दी, कहा- हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे

      July 1, 2026

      अब वॉट्सएप पर नंबर बताए बिना भी कर सकेंगे चैट

      June 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत
    दुनिया

    वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Update : वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत
    Business News Update : वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत

    वित्त मंत्रालय की जारी की ताजा मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट

    Business News Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया में पिछले चार माह से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से बंद रहने के कारण वैश्विक सप्लाई चेन पर इसका नकारात्मक असर पड़ा। भारत भी उन देशों में से एक था जिसपर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। हालांकि भारत ने एक बार फिर से इस मुश्किल स्थिति से खुद को बाहर निकाल लिया और अपनी अर्थव्यवस्था की रफ्तार भी बनाए रखी।

    इसी संबंधी खुलासा करते हुए वित्त मंत्रालय ने अपनी जून में जारी मंथली रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था फिलहाल मजबूत बुनियाद पर खड़ी है, लेकिन आगे का रास्ता चुनौतीपूर्ण है। वित्त मंत्रालय की ताजा मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025-26 के शानदार प्रदर्शन के बाद चालू वित्त वर्ष 2026-27 के शुरूआती महीनों में भी आर्थिक गतिविधियों ने अपनी मजबूती बनाए रखी है। हालांकि, आसमान मानसूनी बारिश, उभरते अल-नीनो के खतरे और वैश्विक अनिश्चितताओं ने अर्थव्यवस्था के भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं भी बढ़ा दी हैं।

    वित्त मंत्रालय ने जारी किए यह आंकड़े

    रिपोर्ट के अनुसार, कुछ चुनिंदा हाई फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स घरेलू आर्थिक गतिविधियों की ताकत को दिखाते हैं। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की सुस्ती भी देखी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ई-वे बिल जेनरेशन, पीएमआई इंडेक्स, बिजली की खपत और आॅटोमोबाइल की बिक्री में लगातार तेजी बनी हुई है।

    वहीं इस सबके बावजूद कोर इंडस्ट्रीज, ईंधन की खपत, हवाई यात्री यातायात, उपभोक्ता विश्वास और श्रम बाजार से जुड़े कुछ संकेतकों में थोड़ी नरमी आई है। इसके बावजूद, नीतिगत सुधारों और निवेश की गति के कारण औद्योगिक गतिविधियां लगातार मजबूत बनी हुई हैं, और संशोधित आईआईपी व डब्ल्यूपीआई फ्रेमवर्क से औद्योगिक और मूल्य गतिशीलता को अधिक कुशलता से मापे जाने की उम्मीद है।

    कच्चे तेल की कीमत गिरने से मिली राहत

    भारत के लिए महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमोडिटी और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, तथा यूरिया जैसे प्रमुख इनपुट की कीमतों में नरमी से आयातित महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद है। इसके साथ ही सरकार के पास प्रमुख कृषि उत्पादों का पर्याप्त बफर स्टॉक है और निरंतर सप्लाई-साइड प्रबंधन से संभावित बाधाओं को दूर करने में मदद मिल रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल, फ्लैश फ्लड और भारी मलबे से जनजीवन प्रभावित
    Next Article 8.2 रेटिंग वाली इस सीरीज़ ने जीता दिल, Hotstar पर बनी नई नंबर 1
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Business News : भारत की कृषि मूल्य नीतियों में बदलाव की जरूरत : वित्त मंत्रालय

      July 1, 2026

      अब ग्रीस में भी होगा यूपीआई से लेनदेन

      June 30, 2026

      भारतीय शेयर बाजार की नकारात्मक शुरुआत

      June 29, 2026

      सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

      June 28, 2026

      अभी हल नहीं होगा विश्व का तेल संकट

      June 27, 2026

      विकास दर को प्रभावित करेगा खराब मानसून

      June 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      नकली दवा मामले में IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार, करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप

      By प्रमोद रिसालियाJuly 1, 2026

      Haryana News: सीबीआई ने एक कड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत…

      उर्फी जावेद बनीं इच्छाधारी नागिन, अनोखे लुक ने मचा दिया तहलका

      July 1, 2026

      10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQOO Pad 5c, 144Hz डिस्प्ले ने जीता दिल

      July 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.