Close Menu
    What's Hot

    पंजाब में महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये, मान सरकार ने 3 महीने की किस्तें एक साथ जारी कीं

    July 2, 2026

    राम कपूर पर भड़कीं कंगना रनौत

    July 2, 2026

    मुकेरियां में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई सीनियर नेता आप में हुए शामिल

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जाएगी महबूबा मुफ्ती

      July 2, 2026

      भारत-जापान के बीच एआई के अलावा फार्मा सेक्टर से जुड़े एमओयू साइन

      July 2, 2026

      पीएम मोदी और जापान पीएम के बीच अहम बैठक आज

      July 2, 2026

      बम-बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

      July 2, 2026

      आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-बस की टक्कर, पांच की मौत

      July 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»अभय चौटाला का बड़ा बयान, पानी विवाद और घोटालों पर सरकार को घेरा
    हरियाणा

    अभय चौटाला का बड़ा बयान, पानी विवाद और घोटालों पर सरकार को घेरा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा की राजनीति और पानी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को हिसार में चौधरी देवीलाल की जयंती पर कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक की जाएगी।

    अभय चौटाला ने बताया कि पार्टी हर वर्ष चौधरी देवीलाल की जयंती मनाती है और इस बार भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में जाने से पहले वह चैनेत गांव भी जाएंगे, जहां पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। उन्होंने दावा किया कि वह कम से कम हजार लोगों को अपने साथ धरना स्थल पर लेकर जाएंगे। चौटाला ने कहा कि लोगों को पानी के लिए धरना देना पड़ रहा है, जो सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

    ‘T लगाने और हटाने को लेकर राजनीति’ का आरोप

    अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि पहले गांव में पानी देने के लिए T लगाने की बात हुई और बाद में उसे हटाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यह T लगाने और हटाने का निर्णय किसके निर्देश पर हुआ। उन्होंने कहा कि इसे लगाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा और हटाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को लेकर कुछ नेता दिल्ली भी गए थे और T हटवाने की मांग की गई थी। चौटाला ने कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्ता राजकुमार यादव ने धरने पर ₹51,000 देकर घोषणा करवाई कि पैसे की कमी के कारण आंदोलन खत्म नहीं होना चाहिए। उन्होंने इसे राजनीतिक दोहरेपन का उदाहरण बताया।

    पानी समझौते और जन आंदोलन की चेतावनी


    1782971296 639185289519048062

    अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा से राजस्थान को पानी देने का मुद्दा समझौते के खिलाफ है। उन्होंने दावा किया कि समझौते के अनुसार पहले तीन डैम बनने चाहिए थे, लेकिन बिना डैम बनाए पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस और अब भाजपा दोनों सरकारों ने ऐसे समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिन्हें उन्होंने बिना पूरी जानकारी के लिया गया फैसला बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

    घोटालों की जांच की मांग

    अभय चौटाला ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ दी गई 200 पेज की चार्जशीट पर जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि पहले भी भाजपा सरकार से कांग्रेस काल के घोटालों की जांच की मांग की गई थी और शर्त रखी गई थी कि अगर वे गलत साबित होते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने दावा किया कि अब कई अधिकारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने की बात सामने आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार के 20 कथित घोटालों की जांच की मांग को भी दोहराया।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकमाख्या देवी मंदिर पहुंचीं उर्फी जावेद
    Next Article खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जाएगी महबूबा मुफ्ती
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के इन जिलों में हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    July 2, 2026

    हरियाणा के बराड़ा में तेज रफ्तार कहर, कैंटर ने तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत

    July 2, 2026

    सीएम नायब सैनी ने SIR के तहत भरा मतदाता पंजीकरण फॉर्म, जनता से की खास अपील

    July 1, 2026

    हरियाणा के स्कूल सेफ्टी रिपोर्ट में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम रिमाइंडर

    July 1, 2026

    नकली दवा मामले में IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार, करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप

    July 1, 2026

    हरियाणा के चर्चित बैंक घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, IDFC और AU बैंक के अधिकारी गिरफ्तार

    July 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पंजाब में महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये, मान सरकार ने 3 महीने की किस्तें एक साथ जारी कीं

    By श्वेता चौहानJuly 2, 2026

    पंजाब भर की लाखों महिलाओं का इंतजार आज उस वक्त खत्म हो गया, जब मुख्यमंत्री…

    राम कपूर पर भड़कीं कंगना रनौत

    July 2, 2026

    मुकेरियां में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई सीनियर नेता आप में हुए शामिल

    July 2, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.