Close Menu
    What's Hot

    9 साल बाद भी नहीं मिली दुल्हन, कोर्ट ने मैरिज ब्यूरो को ठहराया दोषी, रकम लौटाने के दिए आदेश

    July 19, 2026

    हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास, सीएम सैनी ने किया ऐलान

    July 19, 2026

    खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा 19 जुलाई से स्थगित

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      9 साल बाद भी नहीं मिली दुल्हन, कोर्ट ने मैरिज ब्यूरो को ठहराया दोषी, रकम लौटाने के दिए आदेश

      July 19, 2026

      खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा 19 जुलाई से स्थगित

      July 18, 2026

      Supreme Court: सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल अश्लीलता नहीं: सुप्रीम कोर्ट

      July 18, 2026

      सीबीएसई ने घोषित किया 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम

      July 18, 2026

      अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया

      July 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, July 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»‘यह केवल अंबाला की मंडी का मामला नहीं’, व्यापारियों ने राजेश ठकराल को सुनाई व्यथा, कहा- कोई कुछ कर नहीं रहा
    हरियाणा

    ‘यह केवल अंबाला की मंडी का मामला नहीं’, व्यापारियों ने राजेश ठकराल को सुनाई व्यथा, कहा- कोई कुछ कर नहीं रहा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला. कई महीनों से शिकायतें, ज्ञापन और अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद जब अंबाला शहर की नई सब्जी मंडी के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आखिरकार उन्हें हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल को मंडी में बुलाना पड़ा. लोकल 18 पहले भी अपनी ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए मंडी में फैली गंदगी, सुरक्षा व्यवस्था की कमी और अव्यवस्थाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठा चुका है, लेकिन हालात जस के तस बने रहे. अब व्यापारियों ने चेयरमैन के सामने मंडी की बदहाली की पूरी तस्वीर रखी और जल्द समाधान की मांग की है. अंबाला की फल और सब्जी मंडी के बाहर करीब 100 मीटर की दूरी पर बने डंपिंग जोन ने व्यापारियों, किसानों और ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. रोजाना हजारों लोगों को कूड़े के ढेर और दुर्गंध के बीच से होकर मंडी तक पहुंचना पड़ता है. मंडी के प्रवेश मार्ग पर फैली गंदगी पूरे वातावरण को दूषित कर रही है. व्यापारियों का कहना है कि जब ग्राहक मंडी पहुंचने से पहले ही गंदगी देखते हैं तो फल और सब्जियों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगते हैं.

    कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं

    मंडी के अंदर की स्थिति भी इससे अलग नहीं है. व्यापारियों के अनुसार, नियमित सफाई नहीं होने के कारण सड़े-गले फल और सब्जियां कई दिनों तक परिसर में पड़ी रहती हैं, जिससे बदबू फैलती है और संक्रमण का खतरा बना रहता है. मंडी के दोनों गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नदारद है. कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं होने से पंजाब और हरियाणा की ओर जाने वाले स्क्रैप से भरे ट्रक मंडी परिसर में खड़े रहते हैं, जिससे फल और सब्जियों से लदे वाहनों की आवाजाही बाधित होती है. लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने भी व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है. उन्होंने पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और दोनों प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है.

    मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे बात

    व्यापारियों की शिकायतें सुनने पहुंचे हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल ने लोकल 18 को बताया है कि मंडी के व्यापारियों ने उनके सामने कई गंभीर समस्याएं रखी हैं. यह केवल अंबाला की मंडी का मामला नहीं है, बल्कि व्यापारियों की सुविधा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी गंभीर समस्या है. वह स्वयं इन सभी मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे. जहां-जहां प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही हुई है, वहां आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे. मंडी में सफाई, सुरक्षा, सीसीटीवी, ट्रैफिक व्यवस्था और व्यापारियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा. व्यापारियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी. यदि किसी प्रकार के टैक्स या अन्य प्रशासनिक नियमों से व्यापारियों को दिक्कत आ रही है तो उस विषय पर भी सरकार के स्तर पर समाधान निकाला जाएगा.

    क्या बोले मंडी के प्रधान

    लोकल 18 से मंडी प्रधान अमरनाथ ने कहा कि व्यापारी पिछले काफी समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है. सबसे बड़ी समस्या मंडी के बाहर फैली गंदगी है. रोजाना हजारों लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन ने आज तक इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई है. मंडी के अंदर भी समय पर सफाई नहीं होती है, जिससे सड़े-गले फल और सब्जियां कई दिनों तक पड़ी रहती हैं. सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है. दोनों गेटों पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है, जिसके कारण बाहरी वाहन मंडी में खड़े रहते हैं और हमारे व्यापारिक वाहनों को अंदर आने में परेशानी होती है. चोरी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजल्द आएंगे 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट, टिकाऊ होगी और नकल पर लगेगी लगाम
    Next Article Supreme Court: सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल अश्लीलता नहीं: सुप्रीम कोर्ट
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास, सीएम सैनी ने किया ऐलान

    July 19, 2026

    Gurugram news| gurgaon property| एक बारिश में भले डूब जाए लेकिन प्रीमियम घरों के मामले टॉप पर ये शहर? RERA के आंकड़ों ने खोल दिया नाम

    July 18, 2026

    हरियाणा में 3 माह में दूसरी बार बढ़ाया टोल, दिल्ली से मनाली तक सफर के दौरान जेब और होगी ढीली, नए रेट क्या हैं?

    July 18, 2026

    जींद में मां की बरसी के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े 6 राउंड फायरिंग, आरोपी फरार

    July 18, 2026

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चार दिन से लापता किशोर की नहर में मिली लाश, परिवार ने उठाए कई सवाल

    July 18, 2026

    प्रतापगढ़ डंपिंग यार्ड के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, कहा- घर में खाना खाना भी हुआ मुश्किल

    July 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    9 साल बाद भी नहीं मिली दुल्हन, कोर्ट ने मैरिज ब्यूरो को ठहराया दोषी, रकम लौटाने के दिए आदेश

    By अंकित कुमारJuly 19, 2026

    Marriage Bureau: शिकायत में प्रोफेसर ने बताया कि हर साल ब्यूरो यही कहकर टाल देता…

    हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास, सीएम सैनी ने किया ऐलान

    July 19, 2026

    खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा 19 जुलाई से स्थगित

    July 18, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.