Close Menu
    What's Hot

    शेयर मार्केट में गिरावट पर नहीं लग रहा ब्रेक, मध्यपूर्व का असर बरकरार, लगातार तीसरे दिन भी धड़ाम

    July 22, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज कल से, नीरज चोपड़ा, मीराबाई और लवलीना से भारत को उम्मीदें, वेन्यू, लाइव स्ट्रीमिंग जाने सबकुछ | Sports

    July 22, 2026

    बलतेज पन्नू बोले-देश के युवा और किसान सड़कों पर, लेकिन भाजपा सरकार ने बातचीत के बजाय ज़ुल्म का सहारा लिया

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Kalyan Banerjee Suspended: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, महिला सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी ! | National

      July 22, 2026

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»SC on CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट ने CJP के प्रदर्शन से जुड़ी याचिका सुनने से किया इनकार, CJI बोले- समय बर्बाद मत करो | National
    दिल्ली

    SC on CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट ने CJP के प्रदर्शन से जुड़ी याचिका सुनने से किया इनकार, CJI बोले- समय बर्बाद मत करो | National

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Supreme Court CJP protest latest news, CJI refuses urgent hearing on protest plea, students protest Supreme Court update, CJP protest petition in Supreme Court, Supreme Court hearing on student protest case, latest Supreme Court news India today, सुप्रीम कोर्ट न्यूज, सीजेपी का दिल्ली में प्रदर्शन, सीजेपी प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
    सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी प्रोटेस्ट से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।

    Supreme Court on CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन से जुड़ा मामला बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की बर्बरता को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई, लेकिन चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। अदालत ने साफ किया कि फिलहाल उसके पास इस मामले की तत्काल सुनवाई के लिए समय उपलब्ध नहीं है। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता नरेंद्र मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पास प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से जुड़े वीडियो भी हैं।

    एडवोकेट नरेंद्र मिश्रा ने अदालत से अनुरोध किया कि मामले को जल्द से जल्द, संभव हो तो अगले दिन लिस्ट किया जाए, क्योंकि प्रदर्शन स्थल पर अब भी छात्र मौजूद हैं। याचिका छात्रों के मौलिक अधिकारों और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी है, इसलिए इस पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है। तत्काल सुनवाई की मांग पर CJI सूर्यकांत की बेंच ने साफ कहा कि अदालत के पास अगले दिन इस मामले को सुनने का समय नहीं है। उन्होंने कहा, “नहीं-नहीं, हमारे पास कल समय नहीं है। हमारे पास समय नहीं है। हम वीडियो नहीं देखना चाहते। हम समय बर्बाद नहीं करना चाहते।”

    जब अधिवक्ता ने प्रदर्शन से जुड़े वीडियो देखने का आग्रह किया, तब भी अदालत ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वीडियो देखने के लिए भी उसके पास समय नहीं है। अदालत ने मामले की तत्काल सुनवाई से साफ मना कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया। याचिकाकर्ता ने पुलिस कार्रवाई की स्वतंत्र जांच कराने और मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की थी। याचिका में यह भी कहा गया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

    CJP के नेतृत्व में छात्र पिछले कुछ दिनों से NEET परीक्षा, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी NTA में सुधार, परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठा रहे हैं। इसी सिलसिले में छात्रों ने संसद और प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने का प्रयास किया था। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। कई प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ ज्यादा बल प्रयोग किया और बर्बरता की। इसी घटनाक्रम को लेकर विवाद बढ़ा और मामला अदालत तक पहुंच गया।

    Previous articleHaryana Weather : मानसून की वापसी हरियाणा के लिए बनी वरदान, दो दिन इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
    Next articleजिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, कौन आया अंदर किसे किया बाहर?

    Amit Upadhyay

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleKalyan Banerjee Suspended: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, महिला सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी ! | National
    Next Article बलतेज पन्नू बोले-देश के युवा और किसान सड़कों पर, लेकिन भाजपा सरकार ने बातचीत के बजाय ज़ुल्म का सहारा लिया
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National

      July 22, 2026

      दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी

      July 21, 2026

      दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

      July 21, 2026

      Delhi Traffic Advisory: किसान महापंचायत से पहले दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, संसद भवन इलाके में जाने से बचें, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी | National

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Ghaziabad Goods Train Derail: गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, 53 ट्रेनों का बदला रूट ! | Uttar Pradesh

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      शेयर मार्केट में गिरावट पर नहीं लग रहा ब्रेक, मध्यपूर्व का असर बरकरार, लगातार तीसरे दिन भी धड़ाम

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      Stock market closing 22 July : भारी बिकवाली और मध्यपूर्व में तनाव बढ़ने की वजह…

      कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज कल से, नीरज चोपड़ा, मीराबाई और लवलीना से भारत को उम्मीदें, वेन्यू, लाइव स्ट्रीमिंग जाने सबकुछ | Sports

      July 22, 2026

      बलतेज पन्नू बोले-देश के युवा और किसान सड़कों पर, लेकिन भाजपा सरकार ने बातचीत के बजाय ज़ुल्म का सहारा लिया

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.