Close Menu
    What's Hot

    कौन हैं आईपीएस अधिकारी शैलजा? छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिए बयान से आई चर्चा में

    July 25, 2026

    देश में साइबर अपराध नियंत्रण का मॉडल बना हरियाणा, 949 ठग गिरफ्तार, पीड़ितों को लौटाए ₹2.51 करोड़

    July 25, 2026

    सरकार ने सीजेपी की मांगें मानी, आंदोलन खत्म, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कौन हैं आईपीएस अधिकारी शैलजा? छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिए बयान से आई चर्चा में

      July 25, 2026

      सरकार ने सीजेपी की मांगें मानी, आंदोलन खत्म, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

      July 25, 2026

      सारनाथ विश्व धरोहर घोषित, पीएम बोले- हर भारतीय के लिए गर्व का पल

      July 25, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया पोक्सो केस, कहा- वैवाहिक विवादों में रिश्तेदारों को घसीटना और बच्चों को मोहरा बनना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

      July 25, 2026

      RSS Chief: नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें: मोहन भागवत

      July 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, July 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»देश में साइबर अपराध नियंत्रण का मॉडल बना हरियाणा, 949 ठग गिरफ्तार, पीड़ितों को लौटाए ₹2.51 करोड़
    हरियाणा

    देश में साइबर अपराध नियंत्रण का मॉडल बना हरियाणा, 949 ठग गिरफ्तार, पीड़ितों को लौटाए ₹2.51 करोड़

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए हरियाणा देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शुमार हो गया है। साइबर ठगी के पीड़ितों को धनवापसी तथा अंतरराज्यीय समन्वय के मामलों में राज्य का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर रहा है।

    इन उपलब्धियों की जानकारी आज यहां मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई प्रगति बैठक में की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 22 जुलाई, 2026 तक प्राप्त 14,731 साइबर अपराध मामलों में हरियाणा ने 38 प्रतिशत मामलों में पीड़ितों को धनवापसी के आदेश जारी किए हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत मात्र 8 प्रतिशत है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र द्वारा विकसित मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) के माध्यम से अब तक 2.51 करोड़ रुपये की राशि साइबर ठगी के पीड़ितों को वापस दिलाई जा चुकी है।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर), सुश्री चारू बाली ने बताया कि अंतरराज्यीय समन्वय के क्षेत्र में भी हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। समन्वय पोर्टल के माध्यम से अन्य राज्यों से प्राप्त 9,437 सहायता अनुरोधों में से 9,156 मामलों का निस्तारण किया गया, जो 97 प्रतिशत की प्रतिक्रिया दर दर्शाता है। यह अंतरराज्यीय साइबर अपराधों की जांच में हरियाणा पुलिस की सक्रिय भूमिका को दर्शाता है।

    उन्होंने बताया कि 25 जून, 2026 से ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था लागू होने के बाद डायल-1930 हेल्पलाइन पर एक लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी से संबंधित सभी शिकायतों को स्वत ई-जीरो एफआईआर में परिवर्तित कर संबंधित साइबर पुलिस थाने को भेजा जा रहा है। अब तक 233 ई-जीरो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से 204 को नियमित एफआईआर में परिवर्तित कर जांच शुरू कर दी गई है। राज्य में अवैध ऑनलाइन सामग्री हटाने की कार्रवाई में भी उल्लेखनीय तेजी आई है। सहयोग पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2025 में 5,169 अवैध यूआरएल हटाए गए थे, जबकि 1 जनवरी से 22 जुलाई, 2026 के बीच ही 15,853 यूआरएल हटाए जा चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है।


    Kurukshetra news 2026 07 3105d56b61b9930fe262d2c583be754a 1200x675

    पुलिस अधीक्षक (साइबर) मयंक गुप्ता ने बताया कि शिकायत निवारण मॉड्यूल (जीआरएम) पर प्राप्त 897 अनुरोधों में से 764 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष 133 मामले निर्धारित 15 दिन की समय-सीमा के भीतर लंबित हैं। वर्तमान में कोई भी शिकायत निर्धारित समय-सीमा से अधिक लंबित नहीं है।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में स्थापित राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र का इस वर्ष व्यापक विस्तार किया गया है। इसमें सोशल मीडिया मॉनिटरिंग यूनिट, ओसीडब्ल्यूसी यूनिट, क्रिएटिव अवेयरनेस यूनिट, एआई इंटीग्रेशन सेल तथा सीक्रेट सेल स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, नीति प्रभाग, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) प्रभाग, डार्क वेब, वर्चुअल डिजिटल एसेट तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संबंधित विशेष प्रभाग स्थापित किए जाने की भी योजना है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार ने सीजेपी की मांगें मानी, आंदोलन खत्म, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
    Next Article कौन हैं आईपीएस अधिकारी शैलजा? छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिए बयान से आई चर्चा में
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    बच्चे को बुखार आते ही एंटीबायोटिक देना क्यों घातक? डॉक्टर से जानिए कब इसकी जरूरत

    July 25, 2026

    हरियाणा में 1.99 करोड़ वोटरों को चुनाव आयोग ने दिए गणना प्रपत्र, जाटलैंड में कहां तक पहुंचा SIR?

    July 25, 2026

    चंडीगढ़ में शराब पीकर फॉर्च्यूनर चला रहे युवकों को कोर्ट ने दी अनोखी सजा, 4 दिन चौराहों पर लोगों को करेंगे जागरुक, जुर्माना भी ठोका

    July 25, 2026

    हरियाणा में गुरु रविदास जयंती पर BJP का मेगा प्लान, वाराणसी से लाई जाएगी पवित्र मिट्टी, गांव-गांव पहुंचेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’

    July 25, 2026

    बल्लभगढ़ से आगरा जाने वाली बस का किराया बढ़ा, जानिए अब कितने देने होंगे पैसे और क्यों बदला रेट?

    July 25, 2026

    बेड के नीचे रखी ये चीज बढ़ा सकती है आपकी बेचैनी, तुरंत घर के बाहर निकालें, क्या कहता वास्तु शास्त्र?

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    कौन हैं आईपीएस अधिकारी शैलजा? छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिए बयान से आई चर्चा में

    By अंकित कुमारJuly 25, 2026

    IPS Shailja: शैलजा के पिता डॉक्टर अजय दास सहरसा कॉलेज में प्रोफेसर हैं। बिहार के…

    देश में साइबर अपराध नियंत्रण का मॉडल बना हरियाणा, 949 ठग गिरफ्तार, पीड़ितों को लौटाए ₹2.51 करोड़

    July 25, 2026

    सरकार ने सीजेपी की मांगें मानी, आंदोलन खत्म, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

    July 25, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.