Gold-Silver Price Today 27 July 2026 | Aaj Ka Sone Chandi Ka Daam: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी का दौर देखने को मिल रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचने का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है. अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है, जिससे देशभर में गोल्ड और सिल्वर के भाव में उछाल दर्ज किया गया है.
वैश्विक बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 4,103.40 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है. इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है. बुलियन्स के अनुसार सोने का भाव 1,43,780 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह सोने की कीमत 1,42,757 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. लगातार बढ़ते दामों के चलते निवेशकों और खरीदारों की नजर अब बाजार की अगली चाल पर टिकी हुई है.
दिल्ली में सोने-चांदी का ताजा भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यहां 24 कैरेट सोना 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,08,850 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है.
मुंबई और कोलकाता में गोल्ड-सिल्वर रेट
मुंबई और कोलकाता में सोने-चांदी के भाव लगभग एक जैसे बने हुए हैं. दोनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है.
चेन्नई में आज का रेट
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,44,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी का भाव 2,45,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है.
पुणे और बेंगलुरु में क्या है कीमत
पुणे और बेंगलुरु में भी सोने-चांदी के दाम लगभग समान हैं. दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,44,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,290 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं चांदी की कीमत करीब 2,40,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है.

