Stock market opening July 2026 : अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई दिनों से जारी संघर्ष थमने से पिछले सप्ताह बड़ी गिरावट के बाद, कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 549 अंकों की बड़ी तेजी के साथ 76,608 पर बंद खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 161 अंकों के उछाल के साथ 23,928 पर खुला।
इन शेयरों में तेजी
ऐक्सिस बैंक, कोटक बैंक, ITC, HCLTECH, TCS, SBIN, ट्रेंट, मारुति, रिलायंस, टेक महिंद्रा, HCLTECH, इंडिगो, BEL, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान लीवर, अल्ट्रासेमको, एशियन पेंट, टाइटन, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, Iternal, HDFC बैंक, LT, NTPC, अडाणी पोर्ट्स, पावरग्रिड, सन फार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर में उछाल देखा जा रहा है। इंडिगो के शेयर में सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा 3.64% की तेजी देखी जा रही है।
इन शेयरों में गिरावट
BSE पर सिर्फ ICICI बैंक और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। ICICI बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 0.08% की गिरावट देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं
मध्यपूर्व में जारी संघर्ष थमने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में कमी देखी की जा रही है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 4.56% फिसलकर 92.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
Nifty 100 में 0.80%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.07%, निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.21% की तेजी देखी जा रही है।
बड़ी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
मध्यपूर्व में तनाव बढ़ने और हुती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में तेल लदे जहाजों को निशाना बनाने की घटनाओं से कारोबारी सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को भी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 331 अंकों की गिरावट के साथ 76,059 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 102 अंकों की गिरावट के साथ 23,767 पर बंद हुआ।

