Stock market closing 26 July: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई दिनों से जारी संघर्ष थमने से पिछले सप्ताह बड़ी गिरावट के बाद, कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 776 अंकों की बड़ी तेजी के साथ 76,835 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 228 अंकों के उछाल के साथ 23,995 पर बंद हुआ। बीते कारोबारी सप्ताह में शेयर मार्केट में लगातार गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन सोमवार को इस सिलसिले पर ब्रेक लगा और बाजार ने रफ्तार पकड़ ली।
इन शेयरों में तेजी
कोटक बैंक, ITC, HCLTECH, TCS, SBIN, ट्रेंट, मारुति, रिलायंस, टेक महिंद्रा, HCLTECH, इंडिगो, BEL, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान लीवर, अल्ट्रासेमको, एशियन पेंट, टाइटन, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, Iternal, HDFC बैंक, LT, NTPC, अडाणी पोर्ट्स, पावरग्रिड, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में उछाल दर्ज किया गया। इटरनल के शेयर में सबसे ज्यादा 5.63% की तेजी दर्ज की गई।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर सिर्फ AXIS बैंक और HDFC बैंक के शेयर में गिरावट देखी गई।
HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 0.41% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
Nifty 100 में 1.00%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.11%, निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.31% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं
मध्यपूर्व में जारी संघर्ष थमने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में कमी दर्ज की गई। सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 8.07% फिसलकर 88.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

