Close Menu
    What's Hot

    सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

    July 29, 2026

    अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की-नेतन्याहू, ट्रम्प से करेंगे मुलाकात

    July 28, 2026

    चंडीगढ़ में भारी बारिश के बीच PU की छात्रा की मौत पर बवाल, बिजली दफ्तर की तालाबंदी, VC ऑफिस का गेट तोड़ा, मां को नहीं दी खबर

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की-नेतन्याहू, ट्रम्प से करेंगे मुलाकात

      July 28, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर उठाए सवाल, पूछा- क्या क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी?

      July 28, 2026

      हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

      July 28, 2026

      यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग

      July 28, 2026

      कमाऊ पत्नी नहीं दे सकती दोहरी वित्तीय मार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम मेंटेनेंस घटाकर आधा किया

      July 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»चंडीगढ़ में भारी बारिश के बीच PU की छात्रा की मौत पर बवाल, बिजली दफ्तर की तालाबंदी, VC ऑफिस का गेट तोड़ा, मां को नहीं दी खबर
    हरियाणा

    चंडीगढ़ में भारी बारिश के बीच PU की छात्रा की मौत पर बवाल, बिजली दफ्तर की तालाबंदी, VC ऑफिस का गेट तोड़ा, मां को नहीं दी खबर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़. दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भारी बारिश के दौरान मंगलवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की छात्रा की मौत हो गई. मंगलवार सुबह पीयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की स्टूडेंट ज्योति को हॉस्टल के पास जलभराव के बाद करंट लग गया और उसकी मौत हो गई. ज्योति हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली है और पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थी.

    जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल नंबर 8 से होते हुए वह हॉस्टल नंबर 10 की तरफ जा रही थी, तभी फुटपाथ से जैसी निकली वहां पर उसे इलेक्ट्रिक शॉक लगा और उसके बाद वहीं गिर गई. उसे 16 अस्पताल में लेकर जाया गया जहां उसकी मौत हो चुकी है. अब इस मुद्दे पर यूनिवर्सिटी में बवाल शुरू हो गया है. छात्रों ने बिजली विभाग के दफ्तर का जहां घेराव किया है, वहीं, वीसी दफ्तर का गेट तोड़ते हुए भी छात्र उनके दफ्तर में दाखिल हुए हैं.

    बताया जा रहा है कि ज्योति मंगलवार को गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 से माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर जा रही थीं और हॉस्टल नंबर-8 और यूआईईटी को जोड़ने वाली सड़क के साथ बने कच्चे रास्ते से गुजर रही थीं. इसी दौरान उन्हें अचानक करंट लग गया.

    छात्रों ने बिजली विभाग के दफ्तर का जहां घेराव किया है.

    पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं. यह पता लगाया जा रहा है कि करंट किस स्रोत से फैला और कहीं लापरवाही सामने आई. उधर, हादसे के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में बिजली विभाग की सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के रखरखाव को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. इसी वजह से छात्र गुस्साए हुए हैं औऱ वीसी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

    उधर, वीसी रेणु विज छात्रों से बात करने बाहर आई हैं और वीसी ने कहा कि हमने कमेटी बनाई है और उसमें एक-दो छात्रों के प्रतिनिधि भी लिए जाएंगे. जो भी कमियां हैं, उनका पूरा किया जाएगा. पहले हम मामले को पूरी तरह समझ लें और उसके बाद जिम्मेदारी भी तय की जाएगी. कमेटी शाम तक रिपोर्ट देगी और सभी छात्र भी अपने-अपने पॉइंट्स रख दें और हम उन पर विचार करेंगे. लड़की के मामा ने कहा कि  एक गरीब परिवार का बच्चा यहाँ तक पहुंचा था. लापरवाही की वजह से डेथ हुई. CBI जांच होनी चाहिए और इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी में कैसे हो सकता है. निष्पक्ष जांच हो. घरवालों का बुरा हाल है और पिता की तबीयत ठीक नहीं है. मामा ने बताया कि मां को बेटी की मौत के बारे में नहीं बताया गया है. जब तक हमें लिखित में कुछ नहीं देते हैं, तब तक हम डेड बॉडी नहीं लेगे

    गौर रहे कि मंगलवार सुबह चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में भारी बारिश हुई. इस वजह से चंडीगढ़ शहर में इंडिस्ट्रियल एरिया समेत कई इलाकों जलभराव हो गया. शहर की सड़कें तालाबा सी नजर आईं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीजों को सांस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार 
    Next Article अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की-नेतन्याहू, ट्रम्प से करेंगे मुलाकात
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    घर की तुलसी ही ले आएगी आफत, आप भी तो नहीं कर रहे अनजाने में ये गलतियां? – News18 हिंदी

    July 28, 2026

    क्या बेडरूम में रख सकते हैं लाफिंग बुद्धा, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? – News18 हिंदी

    July 28, 2026

    अंबाला में क्यों बढ़ रहे किडनी स्टोन के इतने मरीज? 99% लोग करते हैं ये गलतियां

    July 28, 2026

    महिला को EV वाहन खरीदने पर छूट, अवैध कब्जाधारियों के लिए बड़ा ऐलान

    July 28, 2026

    वाराणसी से लौट रहे फरीदाबाद के युवक की हत्या, पत्नी और बेटे के साथ चिप्स लेने के लिए रुका था अरुण, बदमाशों ने गोलियों से भूना

    July 28, 2026

    दिक्कत महिला के पैर की हड्‌डी में थी, कर दिया दिल का आप्रेशन, अब अस्पताल ने मानी गलती, प्रबंधन बोला-केस गलत दर्ज किया

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

    By परवेश चौहानJuly 29, 2026

    gold silver price 28 july 2026 Gold Silver Price Today 28 July 2026: अगर आप…

    अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की-नेतन्याहू, ट्रम्प से करेंगे मुलाकात

    July 28, 2026

    चंडीगढ़ में भारी बारिश के बीच PU की छात्रा की मौत पर बवाल, बिजली दफ्तर की तालाबंदी, VC ऑफिस का गेट तोड़ा, मां को नहीं दी खबर

    July 28, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.