Bank Holiday Tomorrow | Bank Holiday 8 and 9 August 2026: अगर आप शनिवार, 8 अगस्त 2026 को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ये जानकारी जान लें. इस दिन देशभर के सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि ये महीने का दूसरा शनिवार है. इसके अगले दिन 9 अगस्त (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक ब्रांच फिर बंद रहेंगी.
क्यों बंद रहेंगे बैंक?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, महीने के दूसरे शनिवार को पूरे देश में बैंक ब्रांच में कामकाज नहीं होता. इसके अलावा, कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण अलग से छुट्टी भी घोषित की जाती है. इस बार गंगटोक में स्थानीय पर्व के कारण अवकाश रहेगा.
ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
बैंक ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन कस्टमरों को डिजिटल सेवाओं में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. आप मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे भेजने, बिल भुगतान करने और बैलेंस चेक करने जैसे सभी काम आसानी से कर सकेंगे.
ATM से मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं
बैंक बंद होने के बावजूद ATM खुले रहेंगे. कस्टमर जरूरत पड़ने पर नकद निकासी और उपलब्ध मशीनों पर कैश जमा जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं. इसलिए जरूरी बैंकिंग काम पहले से योजना बनाकर करें, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.

