Stock market closing 8 August 2026 (द भारत ख़बर), मुंबई: कारोबारी सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को बैंकिंग कंपनियों के स्टॉक में गिरावट का असर दिखा, जिससे शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 455.59 अंक फिसलकर 78,499.17 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 65 अंकों की गिरावट के साथ 24,570.65 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,757.40 का ऊपरी स्तर और 78,377.73 का निचला स्तर छुआ। बीएसई पर 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन शेयरों में तेजी
TCS, महिंद्रा एंड महिंद्रा, SBIN, टेक महिंद्रा, BEL, इन्फोसिस, HCLTECH, रिलायंस, इंडिगो, मारुति, पावरग्रिड, NTPC, सनफार्मा और ITC के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। TCS के शेयर में सबसे ज्यादा 3.53% का उछाल दर्ज किया गया।
इन शेयरों में गिरावट
LT, अल्ट्रासेमको, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, अडाणी पोर्ट्स, HDFC बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, ICICI बैंक, बजाज फिन्सर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 5.90% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.17% की गिरावट, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.22% की तेजी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.05% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतें गिरीं
शुक्रवार को 4.43 बजे ब्रेंट क्रूड 0.65% फिसलकर 81.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
गिरावट पर खुला था बाजार
कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 438 अंक फिसलकर 78,516.08 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 98 अंक गिरकर 24,538.90 पर खुला।

