Close Menu
    What's Hot

    टीम इंडिया के बल्लेबाजों की परीक्षा आज

    February 26, 2026

    क्या रमजान में सलमान खान रोजा रखते हैं?

    February 26, 2026

    भारत का संवाद, सहमति और मानव-केंद्रित विकास पर जोर : जयशंकर

    February 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत का संवाद, सहमति और मानव-केंद्रित विकास पर जोर : जयशंकर

      February 26, 2026

      एनसीईआरटी का माफी मांगना पर्याप्त नहीं, न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखना जरूरी

      February 26, 2026

      भारत और इजरायल के बीच आज हो सकता है बड़ा रक्षा समझौता

      February 26, 2026

      किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

      February 26, 2026

      पश्चिम बंगाल एसआईआर में पहचान सत्यापन में एडमिट कार्ड अकेले मान्य नहीं

      February 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, February 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi News: ED की फ़र्ज़ी टीम ने घर मे दबिश देकर 3 करोड़ की नकदी लूटी, पुलिस ने 4 बदमाशों को पकड़ा
    Breaking News

    Delhi News: ED की फ़र्ज़ी टीम ने घर मे दबिश देकर 3 करोड़ की नकदी लूटी, पुलिस ने 4 बदमाशों को पकड़ा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Delhi : दिल्ली में बदमाशों ने फर्जी ED अधिकारी बनकर एक घर से 3 करोड़ रुपए लूट लिए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया।ये सभी कार में सवार होकर पुलिस बैरीकेडिंग तोड़कर भाग रहे थे। पुलिस ने दो किमी पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और लूटी गई रकम में से एक करोड़ रुपए बरामद कर लिए।आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी अमित उर्फ विक्की (37) के रूप में हुई।

    यह मामला द्वारका के बाबा हरिदास नगर का है। पीड़ित के मुताबिक, आधी रात कुछ लोग उनके घर जबर्दस्ती घुस आए। वे सभी खुद को एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) का अधिकारी बता रहे थे।30 मिनट के अंदर बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला और तीन करोड़ की रकम लेकर चले गए। जाते-जाते उन्होंने परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए ED ऑफिस आने को कहा।

    पीड़ित ने जमीन बेचकर इकठ्ठा किए थे पैसे

    परिवार का कहना है उन्होंने हाल ही में जमीन बेचकर पैसे जुटाए थे। हमें छापेमारी के दौरान थोड़ा शक भी हुआ। बदमाश जिन दो कारों में आए थे, उस पर कोई ऑफिशियल साइन बोर्ड नहीं था। उनके पास पिस्तौलें थीं और उनका बिहेवियर भी अजीब लग रहा था।बदमाशों के जाने के बाद परिवार के एक सदस्य ने रात करीब सवा एक बजे पुलिस को कॉल किया। जब पुलिस की PCR वैन घर पर पहुंची तो पीड़ित ने उन्हें बताया कि फर्जी ED टीम मित्राऊं गांव की ओर गई है। पुलिस अधिकारी ने द्वारका में तैनात टीमों को सतर्क किया और विभिन्न इलाकों में जांच शुरू कर दी।

    पुलिस ने बदमाशों को रोका, पर वे नहीं रुके, 2 किमी बाद दबोच लिया

    कुछ देर बाद ही पुलिस कंट्रोल रूम टीम को एक कार दिखी, जो स्पीड में थी। उन्होंने ड्राइवर को रुकने का इशारा किया, लेकिन वो रुका नहीं। इसके बाद पुलिस ने 2 किमी तक कार का पीछा किया और नरेला में वाहन को रोकने में कामयाब रहे। जैसे ही कार रुकी, एक बदमाश ने पिस्तौल निकाली और गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।पुलिस को कार में 70 लाख रुपए मिले। आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी अमित उर्फ विक्की (37) के रूप में हुई। वह पहले बिंदापुर में हत्या समेत दो आपराधिक मामलों में शामिल था। पुलिस अधिकारी आनंद मिश्रा ने बताया, अमित को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

    DCP (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद छापेमारी की गई और तीन और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। उनसे तीस लाख रुपए बरामद हुए।

    पुलिस को किसी परिचित पर शक

    पुलिस ने कहा कि जिस घर में फर्जी छापेमारी की गई, उस परिवार ने हाल ही में द्वारका में अपना प्लॉट साउथ दिल्ली के कुछ निवासियों को बेचा था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHSSC भर्तियों को लेकर आया बड़ा UPDATE, कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर
    Next Article NCERT की किताबों में अब INDIA की जगह लिखा मिलेगा Bharat, पैनल के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    भारत का संवाद, सहमति और मानव-केंद्रित विकास पर जोर : जयशंकर

    February 26, 2026

    एनसीईआरटी का माफी मांगना पर्याप्त नहीं, न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखना जरूरी

    February 26, 2026

    भारत और इजरायल के बीच आज हो सकता है बड़ा रक्षा समझौता

    February 26, 2026

    किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

    February 26, 2026

    पश्चिम बंगाल एसआईआर में पहचान सत्यापन में एडमिट कार्ड अकेले मान्य नहीं

    February 25, 2026

    ओडिशा में माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ रुपए की नकदी मिली

    February 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    टीम इंडिया के बल्लेबाजों की परीक्षा आज

    By परवेश चौहानFebruary 26, 2026

    Ind vs Zim T20 Match Live : टीम इंडिया के बल्लेबाजों की परीक्षा आज आज…

    क्या रमजान में सलमान खान रोजा रखते हैं?

    February 26, 2026

    भारत का संवाद, सहमति और मानव-केंद्रित विकास पर जोर : जयशंकर

    February 26, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.