नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के झूठ का पर्दाफाश करने वाले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने इस बार बाबर आजम को लेकर उड़ाई गई अफवाह का जवाब दिया है.भारतीय दिग्गज ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर क्लास लगाई थी. अब उन्होंने मौजूदा टेस्ट कप्तान बाबर आजम के झूठ को सबसे सामने उजागर किया है. इरफान ने ट्रोलिंग और फेक न्यूज को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बाबर आजम से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि ऐसी खबर उड़ाई गई थी कि उनको पाक क्रिकेट ने इंटरव्यू देने से मना कर दिया था.
इरफान पठान को खुलकर अपने दिल की बात रखने के लिए जाना जाता है. अफगानिस्तान की पाकिस्तान के ऊपर वर्ल्ड कप में मिली जीत पर जमकर नाचने वाले इरफान पठान से पड़ोसी भन्नाए रखते हैं. उन्होंने बताया कि एक बार पाकिस्तान में उनके नाम पर झूठी खबर फैलाई गई थी. सोशल मीडिया पर फर्जी खबर में दावा किया गया था कि बाबर आजम ने इरफान को इंटरव्यू देने से मना कर दिया था. JioHotstar के प्रोग्राम ‘Cheeky Singles’ में इरफान ने पाकिस्तान के लोगों से जुड़े किस्सा सुनाया. इरफान पठान ने बताया कि कैसे उनको सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाता है. ट्रोलिंग और उनके नाम से गलत बयान या खबरें फैलना बहुत ही आम बात है. इरफान ने अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा कि अगर हर झूठी खबर का जवाब देना शुरू कर दें तो जिंदगी नहीं जी पाएंगे.
इरफान पठान पाकिस्तान की मीडिया के नापाक हरकत का खुलासा सबके सामने किया उन्होंने बताया कि पड़ोसी देश के एक मीडिया संस्थान ने मुझे लेकर ऐसी खबर चला दी थी कि बाबर आजम का इंटरव्यू लेने पहुंचे थे और पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कथित तौर पर इरफान पठान से बात करने से मना कर दिया था. कमाल की बात यह कि इस फर्जी बात को सही मानकर पाकिस्तान में लोग इरफान उनके देश को ट्रोल कर रहे थे. इरफान ने असली घटना के बारे में बताया और कहा कि किसी और व्यक्ति की तस्वीर पर उनका चेहरा फोटोशॉप करके यह कहानी फैलाई गई थी.
दरअसल ये मामला एक युवा बांग्लादेशी रिपोर्टर से जुड़ा हुआ था. वह पहली बार पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम का मैदान पर इंटरव्यू के लिए गया था. उन्होंने बात करने से मना कर दिया और हर जगह इसकी झूठी खबर फैला दी गई. बांग्लादेशी रिपोर्ट की तस्वीर को हटाकर इसकी जगह इरफान का चेहरा लगा दिया गया. इसके बाद यह खबर वायरल कर दी गई कि बाबर आजम ने इरफान को इंटरव्यू देने से मना कर दिया है.

