Close Menu
    What's Hot

    हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

    August 8, 2026

    25 फीट गहरे पानी में फंसी फॉर्च्यूनर, अंदर बंद थे 60 साल के बुजुर्ग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

    August 8, 2026

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT उछले तो बैंकिंग के शेयर फिसले, कच्चा तेल हुआ महंगा

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

      August 8, 2026

      पंजाब में आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार नाबालिगों समेत 9 लोग गिरफ्तार

      August 7, 2026

      थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

      August 7, 2026

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने
    Breaking News

    हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Vishvesh Negi: नेगी किन्नौर की पूह तहसील के कानम गांव के मूल निवासी हैं।
    Vishvesh Negi: नेगी किन्नौर की पूह तहसील के कानम गांव के मूल निवासी हैं।

    नेगी तेहरान, रोम और लंदन स्थित भारतीय मिशनों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं और फारसी भाषा में दक्ष हैं
    Vishvesh Negi, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भारत सरकार ने 2002 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। विश्वेश नेगी हिमाचल के किन्नौर जिले के कानम गांव के रहने वाले हैं। विश्वेश नेगी वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (ओशिनिया) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह तेहरान, रोम और लंदन स्थित भारतीय मिशनों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

    नेगी लंबे कूटनीतिक करिअर के दौरान उन्होंने तेहरान, रोम और लंदन स्थित भारतीय मिशनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। ईरान में उनकी नई नियुक्ति को उनके व्यापक कूटनीतिक अनुभव से जोड़कर देखा जा रहा है। विश्वेश नेगी की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से किन्नौर और हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है।

    पत्नी कर्नाटक कैडर की आईएएस अधिकारी हैं

    नेगी और उनकी पत्नी, एम. इमकोंगला जमीर, दोनों ही सिविल सेवा के 2002 बैच के अधिकारी हैं। जहां नेगी इंडियन फॉरेन सर्विस में शामिल हुए, वहीं जमीर कर्नाटक कैडर की 2002 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह अभी नई दिल्ली में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर रही हैं। उन्होंने यह पद 24 जुलाई, 2026 को संभाला था।

    नेगी ने विदेश मंत्रालय के कई अहम प्रभागों में किया काम

    नेगी ने विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान-अफगानिस्तान और श्रीलंका से जुड़े प्रभागों में निदेशक, उप सचिव और अवर सचिव के तौर पर कार्य किया है। वह फारसी भाषा में भी दक्ष हैं। ईरान में राजदूत के तौर पर नई जिम्मेदारी के लिहाज से यह उनकी महत्वपूर्ण विशेषता मानी जा सकती है।

    अमेरिकी विदेश नीति में भी किया डिप्लोमा

    31 मार्च 1977 को जन्मे विश्वेश नेगी ने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में पढ़ाई की, जहां वे लेफ्रॉय हाउस के सदस्य थे और 1994 बैच का हिस्सा। विश्वेश नेगी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधियां हासिल की हैं।

    वर्ष 2008 में उन्होंने अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के इलियट स्कूल आॅफ इंटरनेशनल अफेयर्स से अमेरिकी विदेश नीति में डिप्लोमा किया। उनके लंबे कूटनीतिक अनुभव और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम करने की पृष्ठभूमि को देखते हुए उन्हें ईरान में भारत के नए राजदूत की जिम्मेदारी दी गई है।

    एस जयशंकर ने की थी ईरान के विदेश मंत्री से बात

    इससे पहले शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची के साथ बात की थी। उन्होंने कहा था कि किसी भी हाल में कमर्शियल शिपिंग और नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में बदलती सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की थी। एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी।

    ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकती है नेगी की नियुक्ति

    विश्वेश नेगी की नियुक्ति पश्चिम एशिया में अपने सबसे पुराने और भरोसेमंद सहयोगियों में से एक ईरान के साथ संबंधों को ठंडे बस्ते में नहीं डालना चाहती। कूटनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि नेगी की यह नई पारी भारत के आर्थिक और भू-राजनीतिक हितों को सुरक्षित रखने में ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकती है।

    ये भी पढ़ें: 40 साल पुराने बोफोर्स घोटाले की फाइल बंद, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आखरी याचिका

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article25 फीट गहरे पानी में फंसी फॉर्च्यूनर, अंदर बंद थे 60 साल के बुजुर्ग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब में आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार नाबालिगों समेत 9 लोग गिरफ्तार

      August 7, 2026

      थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

      August 7, 2026

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026

      Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

      August 7, 2026

      Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

      August 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

      By अंकित कुमारAugust 8, 2026

      Vishvesh Negi: नेगी किन्नौर की पूह तहसील के कानम गांव के मूल निवासी हैं। नेगी…

      25 फीट गहरे पानी में फंसी फॉर्च्यूनर, अंदर बंद थे 60 साल के बुजुर्ग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

      August 8, 2026

      गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT उछले तो बैंकिंग के शेयर फिसले, कच्चा तेल हुआ महंगा

      August 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.