Close Menu
    What's Hot

    जापान ने टीम इंडिया को सिर्फ 32 रन रोका, कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया जिम्मेदार, एशियन गेम्स से पहले बढ़ी मुश्किल | Sports

    September 22, 2026

    चोरी और झपटे गए 120 मोबाइल फोन बरामद, असली…

    September 22, 2026

    SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»25 फीट गहरे पानी में फंसी फॉर्च्यूनर, अंदर बंद थे 60 साल के बुजुर्ग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया
    हरियाणा

    25 फीट गहरे पानी में फंसी फॉर्च्यूनर, अंदर बंद थे 60 साल के बुजुर्ग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद : दिल्ली-एनसीआर में दो दिन से झमाझम बारिश हो रही है. इससे मौसम भला ही अच्छा हो गया हो, लेकिन आमजन की परेशानी भी बढ़ गई है. कई जगह पानी भर गया है. कुछ ऐसा ही ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास का नजारा देखने को मिला. जो फरीदाबाद शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश के बाद पूरी तरह जलमग्न हो गया. यहां कई फीट तक पानी भर जाने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. पानी में फंसी फॉर्च्यूनर कार के चालक को स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाला गया.

    30 फीट तक पानी जमा

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब सात बजे अंडरपास में करीब 25 से 30 फीट तक पानी जमा हो गया था. इसी दौरान करीब 60 वर्षीय व्यक्ति अपनी फॉर्च्यूनर कार लेकर अंडरपास की ओर पहुंचे. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने वाहन नहीं रोका और पानी से भरे अंडरपास में प्रवेश कर गए.

    न खिड़कियां खुलीं और न दरवाजा…

    कुछ ही दूरी तय करने के बाद कार गहरे पानी में बंद हो गई. बताया जा रहा है कि पानी भरने से वाहन का इलेक्ट्रिकल सिस्टम प्रभावित हो गया, जिसके चलते दरवाजे और खिड़कियां नहीं खुल सकीं. चालक कार के भीतर ही फंस गया और उसकी जान पर बन आई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर राहत अभियान शुरू किया. इस दौरान एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए कार के शीशे पर पैर मारकर उसे तोड़ दिया, जिससे चालक को बाहर निकालना संभव हो सका. शीशा तोड़ने के दौरान युवक के पैर में चोट भी आई.

    अस्पताल में भर्ती

    बेहोशी की हालत में निकाले गए चालक को तुरंत नीलम चौक स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर भर्ती किया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पानी में डूबी फॉर्च्यूनर को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चालक महिला थाना सेक्टर-21 की दिशा से आते हुए अंडरपास में पहुंचा था. वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि उस ओर पानी भरे अंडरपास के बावजूद पुलिस की ओर से कोई बैरिकेडिंग नहीं की गई थी, जिससे चालक को खतरे का अंदाजा नहीं लग सका. घटना के बाद अंडरपास में जलभराव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.


    delhi rain and traffic 2026 07 7c458a452b8baf5d927ebd23baec8317 1200x675

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT उछले तो बैंकिंग के शेयर फिसले, कच्चा तेल हुआ महंगा
    Next Article हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    जींद बाईपास चौक को मिलेगी जाम से राहत, 91.97 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

    September 22, 2026

    success story | painting story | business| पेंटिंग की दुनिया में कैसे बढ़ सकते हैं आगे? अंबाला की मानसी से सीखिए हुनर, एक डिजाइन से कमाए 50 हजार रुपये

    September 22, 2026

    गुरुग्राम में SPR-सोहना रोड के बीच बनेगा 900 मीटर का मिसिंग लिंक, 6 सेक्टरों को सीधी कनेक्टिविटी

    September 22, 2026

    125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला

    September 22, 2026

    हरियाणा में सीआईडी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मांगे थे, ट्रांसपोर्टर ने एसीबी से की थी शिकायत

    September 22, 2026

    हरियाणा के नूंह में 4.30 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे

    September 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    जापान ने टीम इंडिया को सिर्फ 32 रन रोका, कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया जिम्मेदार, एशियन गेम्स से पहले बढ़ी मुश्किल | Sports

    By परवेश चौहानSeptember 22, 2026

    जापान को भारत ने टी20 मैच में 2 रन से हराया नई दिल्ली. अफगानिस्तान की…

    चोरी और झपटे गए 120 मोबाइल फोन बरामद, असली…

    September 22, 2026

    SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

    September 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.