Stock market closing 10 august 2026: कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को बैंकिंग कंपनियों के स्टॉक में तेजी का असर दिखा, जिससे शेयर बाजार उछलकर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 43.27 अंक उछलकर 78,542.44 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 13 अंकों की तेजी के साथ 24,583.80 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,676.98 का ऊपरी स्तर और 78,298.92 का निचला स्तर छुआ। बीएसई पर 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 11 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर टाइटन, बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, एशियन पेंट, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, HCLTECH, LT, अल्ट्रासेमको, ICICI बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, BEL, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, कोटक बैंक और HDFC बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर इंडिगो, अडाणी पोर्ट्स, पावरग्रिड, रिलायंस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, TCS, ITC, NTPC, इटरनल और SBIN के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। SBIN में सबसे ज्यादा 2.19% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.06% और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.62% की तेजी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.27% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतें गिरीं
शुक्रवार को 5.15 बजे ब्रेंट क्रूड 1.17% उछलकर 84.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
तेजी पर खुला था बाजार
कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स महज दो अंकों की तेजी के साथ 78,501.59 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 11 अंक उछलकर 24,581.25 पर खुला।

