Close Menu
    What's Hot

    इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

    August 15, 2026

    विद्यार्थी गर्मी से बेहाल…मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में नहीं चली AC, 2 अफसरों पर गिरी गाज

    August 15, 2026

    छोटे टैक्सपेयर्स 31 दिसंबर तक कर सकेंगे अघोषित विदेशी संपत्ति की घोषणा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      August 15, 2026

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

      August 15, 2026

      Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National

      August 15, 2026

      PM Modi Look: लाल किले पर मरून-पीले-सफेद बांधनी पगड़ी में दिखे पीएम मोदी, फिर याद आया पुराना अंदाज | National

      August 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»छोटे टैक्सपेयर्स 31 दिसंबर तक कर सकेंगे अघोषित विदेशी संपत्ति की घोषणा
    दुनिया

    छोटे टैक्सपेयर्स 31 दिसंबर तक कर सकेंगे अघोषित विदेशी संपत्ति की घोषणा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Income Tax Rules: योजना के तहत कुल रकम दो हिस्सों में होगी। पहला हिस्सा घोषित अघोषित विदेशी संपत्ति या आय की कीमत का 30 फीसदी टैक्स होगा। दूसरा हिस्सा कर के बराबर ही होगा।
    Income Tax Rules: योजना के तहत कुल रकम दो हिस्सों में होगी। पहला हिस्सा घोषित अघोषित विदेशी संपत्ति या आय की कीमत का 30 फीसदी टैक्स होगा। दूसरा हिस्सा कर के बराबर ही होगा।

    आयकर विभाग ने नई स्वैच्छिक विदेशी संपत्ति प्रकटीकरण योजना शुरू की
    Income Tax Rules, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: आयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि फॉरेन एसेट्स आॅफ स्मॉल टैक्सपेयर्स-डिस्क्लोजर स्कीम (फास्ट-डीएस) यानी छोटे करदाताओं की विदेशी संपत्तियों की जानकारी देने वाली योजना के तहत 31 दिसंबर 2026 तक घोषणा की जा सकती है। इस योजना के तहत करदाताओं को 30 फीसदी कर देना होगा। इसके साथ ही कर के बराबर यानी 30 फीसदी की अतिरिक्त रकम भी देनी होगी।

    दंड या अभियोजन के बिना विदेशी संपत्तियों को कर के दायरे में लाना योजना का उद्देश्य

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि यह योजना 16 अगस्त से प्रभावी होगी और 31 दिसंबर तक ऐसी संपत्ति या आय की जानकारी आनलाइन घोषणा के जरिये दी जा सकती है। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में छोटे करदाताओं के लिए फारेन एसेट्स डिस्क्लोजर स्कीम (एफएएसटी-डीएस) की घोषणा की गई थी। इस योजना का उद्देश्य योग्य करदाताओं को आगे की दंड या अभियोजन के बिना विदेशी संपत्तियों को कर के दायरे में लाना है।

    इनके लिए हैं योजना

    यह योजना उन करदाताओं के लिए है जिन्होंने योग्य विदेशी संपत्तियों या आय को घोषित करने में विफलता दिखाई है। इसमें छात्र, युवा पेशेवर, तकनीकी कर्मचारी और स्थानांतरित गैर-निवासी भारतीय शामिल हैं। नियमों के तहत, करदाता घोषित-अघोषित विदेशी संपत्ति या आय के मूल्य पर 30 प्रतिशत कर का भुगतान करेंगे। इसके साथ ही कर के बराबर एक अतिरिक्त राशि का भुगतान करेंगे, जिससे कुल कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। संपत्तियों का उचित बाजार मूल्य 31 मार्च, 2026 के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।

    घोषणा के लिए बनाई दो श्रेणियां

    • पहली श्रेणी: इसमें ऐसी अघोषित विदेशी संपत्ति या विदेशी आय शामिल है, जिसे पहले कर के लिए प्रस्तुत नहीं किया गया था और इसका कुल मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
    • दूसरी श्रेणी: इसमें वे विदेशी संपत्तियां शामिल हैं, जिन्हें पहले कर के लिए प्रस्तुत किया गया था या जब करदाता गैर-निवासी था, तब अधिग्रहित की गई थीं, लेकिन संबंधित कर-रिटर्न अनुसूची में रिपोर्ट नहीं की गई थीं। ऐसी घोषणाओं के लिए सीमा पांच करोड़ रुपये है, जिसमें एक लाख रुपये का शुल्क देय है।

    ऐसे करें टैक्स की गणना

    सीबीडीटी ने कहा है कि यह योजना योग्य करदाताओं को कुछ अघोषित विदेशी संपत्तियों, अघोषित विदेशी आय या अघोषित विदेशी संपत्तियों को निर्दिष्ट कर या शुल्क का भुगतान करके घोषित करने में सक्षम बनाती है। उदाहरण के लिए, यदि एक अघोषित विदेशी बैंक खाते का मूल्यांकन 60 लाख रुपए किया गया है और अघोषित विदेशी आय 20 लाख रुपए है, तो कुल कर देय 48 लाख रुपए होगा।

    मुकदमेबाजी से मिलेगी छूट

    सीबीडीटी के अनुसार, जो करदाता वैध घोषणाएं करेंगे, उन्हें आगे के किसी भी कर या दंड से और 2015 के काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्तियां) और कर अधिनियम के तहत अभियोजन या मुकदमेबाजी से छूट प्राप्त होगी। घोषित आय या घोषित संपत्ति में निवेश की गई राशि को भी आयकर अधिनियम, 1961 या काला धन अधिनियम के तहत करदाता की कुल आय में शामिल नहीं किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविदेशी संपत्तियों को रिटर्न में नहीं दिखाया? सरकार लाई यह स्कीम, बस इतना लगेगा शुल्क
    Next Article विद्यार्थी गर्मी से बेहाल…मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में नहीं चली AC, 2 अफसरों पर गिरी गाज
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      विदेशी संपत्तियों को रिटर्न में नहीं दिखाया? सरकार लाई यह स्कीम, बस इतना लगेगा शुल्क

      August 15, 2026

      भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर पार, चार महीने के उच्चतम स्तर पर

      August 15, 2026

      हरियाणा में आज सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, जानें 14 अगस्त के ताजा रेट

      August 15, 2026

      हिमाचल में सोने-चांदी के क्या है हाल? जानें आज का ताजा रेट

      August 14, 2026

      टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भी बनाएगी iPhone 18 Pro Max, आधी दुनिया में बिकेगा टाटा का बनाया iPhone

      August 14, 2026

      कैब बुकिंग करते हैं, तो यह खबर पढ़ लें, सरकार ने इस सुविधा पर लगाई रोक, आपको क्या होगा फायदा

      August 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      By अंकित कुमारAugust 15, 2026

      Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी विस्फोट का खतरा दुनिया के कई दूसरे…

      विद्यार्थी गर्मी से बेहाल…मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में नहीं चली AC, 2 अफसरों पर गिरी गाज

      August 15, 2026

      छोटे टैक्सपेयर्स 31 दिसंबर तक कर सकेंगे अघोषित विदेशी संपत्ति की घोषणा

      August 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.