Close Menu
    What's Hot

    विदेशी संपत्तियों को रिटर्न में नहीं दिखाया? सरकार लाई यह स्कीम, बस इतना लगेगा शुल्क

    August 15, 2026

    यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

    August 15, 2026

    हरियाणा के हांसी में तनाव, प्रदर्शनकारियों से झड़प के दौरान SP-DSP घायल

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

      August 15, 2026

      Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National

      August 15, 2026

      PM Modi Look: लाल किले पर मरून-पीले-सफेद बांधनी पगड़ी में दिखे पीएम मोदी, फिर याद आया पुराना अंदाज | National

      August 15, 2026

      Nainital Bus Accident: नैनीताल में दिल्ली-हरियाणा के पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 20 की बची जान | National

      August 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»विदेशी संपत्तियों को रिटर्न में नहीं दिखाया? सरकार लाई यह स्कीम, बस इतना लगेगा शुल्क
    दुनिया

    विदेशी संपत्तियों को रिटर्न में नहीं दिखाया? सरकार लाई यह स्कीम, बस इतना लगेगा शुल्क

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Foreign assets scheme: विदेश में संपत्ति या आय को इनकम टैक्स रिटर्न में नहीं दिखाने वाले छोटे टैक्सपेयर्स के लिए सरकार एक स्कीम लेकर आई है। इसकी मदद से वे एक तय शुल्क देकर अपने उन विदेशी बैंक अकाउंट, अचल संपत्ति, गहने, कलाकृतियों, शेयरों, सिक्योरिटीज़ या किसी अन्य संपत्ति या आय की जानकारी दे सकते हैं, जिनका उन्होंने पहले खुलासा नहीं किया था।

    FAST-DS स्कीम की घोषणा

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने ‘छोटे टैक्सपेयर्स की विदेशी संपत्ति-डिस्क्लोजर स्कीम’ (FAST-DS) नाम की एक स्वैच्छिक डिस्क्लोजर स्कीम की घोषणा की है। इसके तहत छोटे टैक्सपेयर्स अपनी उन विदेशी संपत्ति या आय की जानकारी दे सकते हैं, जिनका उन्होंने रिटर्न में खुलासा नहीं किया था।

    31 दिसंबर है आखिरी तारीख

    केंद्र सरकार ने FAST-DS के लिए बजट में की गई घोषणा को लागू करते हुए ‘छोटे टैक्सपेयर्स की विदेशी संपत्ति – डिस्क्लोजर स्कीम नियम, 2026’ को अधिसूचित कर दिया है। यह स्कीम 16 अगस्त से लागू हो गई है और जानकारी देने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है।

    दो कैटगरी पर लागू होती है स्कीम

    पहला, ऐसी विदेशी संपत्ति या आय जिस पर पहले टैक्स नहीं भरा गया हो। इसकी कुल कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस कैटेगरी में टैक्सपेयर्स को अघोषित संपत्ति या आय की वैल्यू पर 30% टैक्स देना होगा। इसके अलावा, लगाए गए टैक्स के बराबर यानी 100% पेनल्टी भी देनी होगी। इस तरह कुल भुगतान संपत्ति या आय की वैल्यू का करीब 60% हो सकता है।

    दूसरा, जिन विदेशी संपत्तियों का टैक्स पहले ही दिया जा चुका है या उन्हें तब खरीदा गया था, जब टैक्सपेयर नॉन-रेसिडेंट था, लेकिन उनकी जानकारी टैक्स रिटर्न में नहीं दी गई थी। ऐसी घोषणाओं के लिए सीमा 5 करोड़ रुपये है। इसके लिए 1 लाख रुपये की फीस देनी होगी।

    तय अवधि बीत जाने पर लगेगा ब्याज 

    टैक्सपेयर्स को अपनी घोषणा ऑनलाइन फॉर्म 1 के जरिए करनी होगी। इसके लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 तय की गई है। इसके बाद इनकम टैक्स अथॉरिटी फॉर्म 2 के जरिए यह तय करेगी कि कितना भुगतान करना है। राशि तय होने के बाद टैक्सपेयर्स को बिना ब्याज के भुगतान के लिए दो महीने मिलेंगे। इसके बाद, दो महीने की अतिरिक्त अवधि भी मिल सकती है, लेकिन इस दौरान बकाया राशि पर 1% प्रति माह ब्याज देना होगा। इसके बाद स्कीम का फायदा खत्म हो जाएगा और घोषणा को अमान्य माना जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर पार, चार महीने के उच्चतम स्तर पर

      August 15, 2026

      हरियाणा में आज सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, जानें 14 अगस्त के ताजा रेट

      August 15, 2026

      हिमाचल में सोने-चांदी के क्या है हाल? जानें आज का ताजा रेट

      August 14, 2026

      टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भी बनाएगी iPhone 18 Pro Max, आधी दुनिया में बिकेगा टाटा का बनाया iPhone

      August 14, 2026

      कैब बुकिंग करते हैं, तो यह खबर पढ़ लें, सरकार ने इस सुविधा पर लगाई रोक, आपको क्या होगा फायदा

      August 14, 2026

      नहीं सुधर रही स्टॉक मार्केट की सेहत, गिरावट पर बंद हुआ बाजार, कच्चा तेल हुआ महंगा

      August 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      विदेशी संपत्तियों को रिटर्न में नहीं दिखाया? सरकार लाई यह स्कीम, बस इतना लगेगा शुल्क

      By परवेश चौहानAugust 15, 2026

      Foreign assets scheme: विदेश में संपत्ति या आय को इनकम टैक्स रिटर्न में नहीं दिखाने…

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026

      हरियाणा के हांसी में तनाव, प्रदर्शनकारियों से झड़प के दौरान SP-DSP घायल

      August 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.