Close Menu
    What's Hot

    हरियाणवी गायक दिलेर पर फायरिंग करने वाले ‘बूढ़ा’ का एनकाउंटर, रेंज रोवर पर की थी अंधाधुंध फायरिंग

    October 5, 2026

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026

    सचिन तेंदुलकर का शर्मनाक रिकॉर्ड कभी नहीं तोड़ना चाहेंगे विराट कोहली, सिर्फ 1 कदम दूर, गुवाहाटी में हो गया कांड | Sports

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप, 3 महिला पत्रकार की शिकायत, क्राइम ब्रांच के पास मामला | National

      October 4, 2026

      हनीट्रैप का शिकार नौसेना का जवान, पाकिस्तानी खुफिया एजेंट ने फंसाया, संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक करने का आरोप | Crime

      October 4, 2026

      Andhra Pradesh Boiler Blast: तिरुपति की फार्मा कंपनी में बॉयलर ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की मौत, 10 बुरी तरह घायल | National

      October 3, 2026

      Shivaji Park Protest: शिवाजी पार्क प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का एक्शन, CJP आयोजकों समेत 500 अज्ञात लोगों पर FIR | National

      October 3, 2026

      Rajasthan Panchayat Elections: राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 अक्टूबर से होगा नामांकन | National

      October 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, October 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में एसीबी का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, क्या है मामला?
    दिल्ली

    दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में एसीबी का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, क्या है मामला?

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Satyendar Jain Arrest:जांच में यह भी सामने आया है कि इस रिश्वत की रकम का इस्तेमाल कथित तौर पर अचल संपत्ति खरीदने के लिए किया गया। 
    Satyendar Jain Arrest:जांच में यह भी सामने आया है कि इस रिश्वत की रकम का इस्तेमाल कथित तौर पर अचल संपत्ति खरीदने के लिए किया गया। 

    आरोप- ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडरों की शर्तें इस तरह बनाई गई ताकि एक खास कंपनी को फायदा मिल सके
    (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडरों में गड़बड़ी के मामले में केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जैन के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय की भी गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडरों की शर्तें इस तरह बनाई गई थीं कि एक खास कंपनी को फायदा मिल सके।

    सत्येंद्र जैन और उदित प्रकाश राय के अलावा अंकित श्रीवास्तव, पूर्व संविदा सलाहकार, दिल्ली जल बोर्ड राज कुमार कुर्रा, मालिक, मेसर्स यूरोटेक एनवायरनमेंट प्रा. लि., नागेंद्र यादव, प्रोपराइटर, मेसर्स एएन एंटरप्राइजेज और पंकज वर्मा, प्रोपराइटर, मेसर्स सृजनहार को भी गिरफ्तार किया गया है।

    टेंडर में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गई

    एसीबी की जांच में सामने आया है कि दिल्ली जल बोर्ड के एसटीपी के अपग्रेडेशन और विस्तार से जुड़े टेंडर में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और आपराधिक साजिश रची गई। टेंडर की तकनीकी शर्तों में जानबूझकर इस तरह के बदलाव किए गए जिससे केवल एक ही कंपनी मेसर्स यूरोटेक एनवायरनमेंट प्रा. लि. को फायदा मिले और अन्य कंपनियों के लिए प्रतियोगिता खत्म हो जाए।

    प्रस्तावित पायलट स्टडी को दरकिनार किया गया, सरकारी खजाने को भारी वित्तीय नुकसान हुआ

    प्रस्तावित पायलट स्टडी को दरकिनार कर दिया गया और तकनीकी स्पेसिफिकेशन में मनमाने बदलाव किए गए, जिससे सरकारी खजाने को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। इलेक्ट्रॉनिक सबूतों से पता चला है कि टेंडर की शर्तें तय होने से पहले ही प्राइवेट कंपनियों के लोग सरकारी अधिकारियों और बिचौलियों के लगातार संपर्क में थे।

    उदित प्रकाश राय और उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों में भेजी गई रिश्वत की रकम

    जांच में एक बड़े ‘मनी ट्रेल’ (पैसे के लेन-देन) का भी भंडाफोड़ हुआ है। बिचौलिया कंपनियों मेसर्स सृजनहार और ‘मेसर्स एएन एंटरप्राइजेज के जरिए रिश्वत की रकम ट्रांसफर की गई। तत्कालीन सीईओ उदित प्रकाश राय (आईएएस) और उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों में 1.52 करोड़ रुपए की रिश्वत सीधे बैंकिंग चैनल के माध्यम से भेजी गई।

    यह रकम नागेंद्र यादव की कंपनी एएन एंटरप्राइजेज से आई थी, जिसे मुख्य ठेकेदार कंपनी ‘यूरोटेक’ ने फंड किया था। जांच में यह भी सामने आया है कि इस रिश्वत की रकम का इस्तेमाल कथित तौर पर अचल संपत्ति खरीदने के लिए किया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबर आजम बाहर! पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ किया नए कप्तान का ऐलान, किसे मिली कमान | Sports
    Next Article FASTag लोकल पास, देश के 121 टोल प्लाज़ा पर ऑन…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      कीर्ति नगर में बुजुर्ग दंपत्ति को क्रेटा कार ने उड़ाया, वायरल CCTV फुटेज में दिखी खौफनाक घटना

      October 4, 2026

      IMD Alert: 14 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाके प्रभावित | State

      October 4, 2026

      DMRC Update: दिल्ली मेट्रो का बड़ा अपडेट, सभी स्टेशनों के गेट खुले, SIR प्रदर्शन खत्म होने के बाद सेवा बहाल | Delhi

      October 2, 2026

      IMD Alert: आज 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, कहां-कहां बरसेंगे बादल, घर पर बैठ लें छुट्टी का मजा | National

      October 2, 2026

      Delhi Air Pollution: अक्टूबर की शुरुआत में ही बिगड़ी दिल्ली की हवा, AQI 166 पर पहुंचा, राहत के आसार कम | Delhi

      October 1, 2026

      Tihar Jail Ruckus: तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में गैंगस्टर्स का हंगामा, अधिकारियों को मारने की धमकी | Delhi

      October 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरियाणवी गायक दिलेर पर फायरिंग करने वाले ‘बूढ़ा’ का एनकाउंटर, रेंज रोवर पर की थी अंधाधुंध फायरिंग

      By प्रमोद रिसालियाOctober 5, 2026

      Haryana News: हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की कार पर गोलीबारी करने वाले वॉन्टेड अपराधी रोहित…

      ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

      October 4, 2026

      सचिन तेंदुलकर का शर्मनाक रिकॉर्ड कभी नहीं तोड़ना चाहेंगे विराट कोहली, सिर्फ 1 कदम दूर, गुवाहाटी में हो गया कांड | Sports

      October 4, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.