नई दिल्ली. डार्बिन टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बौखलाए हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बांग्लादेश पर करारा वार किया है. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मेहमान टीम पर कहर बनकर टूटे. उन्होंने ने महज 22 बॉल डाले और आधी बांग्लादेशी टीम को निपटा दिया. इस घातक गेंदबाजी के आगे विरोधी टीम महज 64 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. पहली पारी में स्टार्क ने इस करिश्माई गेंदबाजी के साथ ही साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला.
बांग्लादेश के खिलाफ पिछले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को मिली हार हर किसी के लिए चौंकाने वाली थी. अपमान का बदला लेने के इरादे से उतरी मेजबान टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. मिचेल स्टार्क पहली बॉल पर हमला करते हुए विकेट चटकाया. उन्होंने शादमान इस्लाम को बिना रन बनाए शून्य पर वापसी का टिकट थमा दिया. इसके बाद स्टार्क ने तंजीद हसन और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को भी बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश स्टार्क के सामने 8 गेंद के अंदर 4 रन बनाकर 3 विकेट गंवा चुकी थी. उन्होंने अपना कहर बल्लेबाजी क्रम पर जारी रखते हुए मोमिनुल हक को आउट कर अपना चौथा विकेट हासिल किया. कुछ देर बाद ही लिटन दास को आउट कर अपने विकटों का पंजा खोल दिया.
22 balls, five wickets, one Mitchell Starc #AUSvBAN
Catch up on a stunning start: https://t.co/drrfqp5tb0 pic.twitter.com/JLTQq5EZO9
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 22, 2026
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ कहर ढाते हुए पहली पारी में कुल 6 विकेट चटकाए. उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर आधा दर्जन विकेट हासिल किए. स्टार्क के अपने पांच विकेट के हॉल को पूरा करने के दौरान चार बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोलने दिया. उनकी घातक शुरुआत से बांग्लादेश का स्कोर 12/5 तक पहुंच गया. बांग्लादेश की पूरी टीम 34 ओवर में 64 रन के स्कोर पर सिमट गई. ये स्टार्क की कातिलाना गेंदबाजी का असर था कि बांग्लादेश के 7 बैटर दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाए.
मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सिर्फ कहर ढाती बॉल से 6 विकेट नहीं चकटाए. उन्होंने इस ऐतिहासिक स्पेल से टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि की. इस मैच की पहली पारी में विकेटों का पंज लगाते ही उन्होंने इस फॉर्मेट में विकटों की संख्या 440 पहुंचा दी. इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन के 439 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में स्टार्क अब 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

