नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को चयनकर्ताओं ने दलीप ट्रॉफी में उप कप्तान की जिम्मेदारी दी. सबको इंतजार था कि ईस्ट जोन की तरफ से इस टूर्नामेंट में उनका डेब्यू कैसा रहेगा. हर तरफ उनको लेकर बातें की जा रही थी लेकिन पहले मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला. 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के मुकाबले शुरु हुए. ईस्ट जोन की ओर से नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव महज 8 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने सिर्फ 6 गेंद खेला और अपनी छोटी पारी में 2 चौके लगाए.कप्तान ईशान किशन भी रन बनाने में नाकाम रहे.
इस मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. वैभव और अभिमन्यु ईश्वरन की जोड़ी पारी की शुरुआत करने मैदान पर पारी की शुरुआत करने उतरे. महज 12 रन ही इस जोड़ी ने बनाए थे कि वैभव 8 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अभिमन्यू भी 15 रन ही बना पाए. कुमार कुशाग्र और सुदीप कुमार ने पारी को संभाला और टीम को मुश्किल से निकाला. कुशाग्र ने 55 रन की पारी खेली तो वहीं सुदीप ने शानदार 146 रन बनाए.
Exciting early battle 🔥
4️⃣,4️⃣,🇼
Bishworjit Konthoujam wins the contest against Vaibhav Sooryavanshi 👌#DuleepTrophy
Scorecard ▶️ https://t.co/XJFhfvvTIU pic.twitter.com/4xGnLaAhpx
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 23, 2026
वैभव ने अपने अंदाज में ही आक्रामक शुरुआत की दो चौके लगाए लेकिन फिर आउट हो गए. नॉर्थ ईस्ट जोन के गेंदबाज बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम ने उन्हें अपना शिकार बनाया. वैभव का कैच जोसेफ लाल थांगखुमा ने लपका. टीम के कप्तान बनाए गए ईशान किशन भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. 9 बॉल खेलने के बाद महज 4 रन की पारी खेलकर वो आउट हो गए.
वैभव की छोटी पारी के बाद ईस्ट जोन ने शानदार वापसी की। सुदीप कुमार घरामी ने 185 गेंद पर 146 रन की शानदार पारी खेली. असली खेल तो सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शाहबाज अहमद ने दिखाया. उन्होंने सबको हैरान करते हुए 137 गेंद पर नाबाद 100 रन की पारी खेल डाली. वो पहले दिन के खेल में नॉट आउट लौटे. इन पारियों के दम पर ईस्ट जोन ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 80 ओवर में 6 विकेट पर 355 रन बना लिए थे.

