Close Menu
    What's Hot

    आॅपरेशन सिंदूर में क्षतिग्रस्त हुए आतंकवादी ठिकानों की मरम्मत कर रहा पाकिस्तान

    May 13, 2026

    बहुओं को लेकर Sapna Choudhary ने कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

    May 13, 2026

    पंजाबी अपनी मातृभाषा पर किसी भी हमले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नू

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आॅपरेशन सिंदूर में क्षतिग्रस्त हुए आतंकवादी ठिकानों की मरम्मत कर रहा पाकिस्तान

      May 13, 2026

      Sabarimala Women Entry Case: हिंदू धर्म जीवन जीने का तरीका: सुप्रीम कोर्ट

      May 13, 2026

      चीन पहुंचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

      May 13, 2026

      जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी को पनाह देने वाला शिक्षक गिरफ्तार

      May 13, 2026

      ट्रम्प चीन दौरे पर रवाना, 9 लाख करोड़ की बोइंग विमान डील संभव

      May 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Uttar Pradesh News: दिल्ली-मेरठ Expressway पर स्कूल बस और टीयूवी कार की भयंकर टक्कर, 6 लोगों की मौत, दो घायल
    Breaking News

    Uttar Pradesh News: दिल्ली-मेरठ Expressway पर स्कूल बस और टीयूवी कार की भयंकर टक्कर, 6 लोगों की मौत, दो घायल

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Gaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर ताज हाईवे के फ्लाईओवर पर स्कूल बस और टीयूवी कार की टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। और बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए हैं। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है। 

    दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में टिहरी के पास रॉन्ग साइड दिल्ली की ओर आ रही स्कूल बस में टीयूवी कार सामने से भिड़ गई। टीयूवी कार में मेरठ के इंचोली के गांव धनपुर  निवासी दो सगे भाई नरेंद्र और धर्मेंद्र के परिवार सवार थे। हादसे में तीन बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा आर्यन व उसके पिता धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल है। जिनका उपचार नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

    गांव धनपुर निवासी निवासी नरेंद्र और धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ खाटू श्याम जा रहे थे। गुरुग्राम से उन्हें अपनी बहन के परिवार को भी लेना था। तड़के सुबह करीब 6:00 बजे जैसे ही वो दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार नोएडा नंबर की एक स्कूल बस में भीड़ गए। कार में नरेंद्र यादव(45), नरेंद्र की पत्नी अनिता(42), नरेंद्र का भाई धर्मेंद्र यादव(42), धर्मेंद्र की पत्नी बबिता(38), नरेंद्र का बेटा हिमांशु 12, नरेंद्र का बेटा कर्कित 15, धर्मेंद्र की बेटी वंशिका 7, धर्मेंद्र का बेटा आर्यन 8 सवार थे। हादसे में नरेंद्र, नरेंद्र की पत्नी अनिता, धर्मेंद्र की पत्नी बबिता(38), नरेंद्र का बेटा हिमांशु 12, नरेंद्र का बेटा कर्कित 15, धर्मेंद्र की बेटी वंशिका 7 की मौके पर मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र और बेटा आर्यन 8 घायल हो गए। 

    हादसा इतना दर्दनाक था कि बस में टक्कर लगने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार सभी लोग कार में फंस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया। ऐसे में कटर मंगाकर कार के गेट काटकर शवों को बाहर निकाला और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा नंबर की बस नोएडा के एक स्कूल की है। बस चालक प्रेमपाल अलीगढ़ का रहने वाला है। वह शराब के नशे में था। गाजीपुर से वह बस में सीएनजी भरवा कर नोएडा की ओर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। 

    दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसका फुटेज वायरल हो रहा है। फुटेज में बस तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड आती नजर आ रही है। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में बस व कार आपस में भिड़ गई। टक्कर लगने के बाद दोनों बीच सड़क में आ गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया। और पुलिस प्रशासन से हर संभव मदद करने निर्देश दिए हैं। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi News: यमुना में हथिनीकुंड बैराज से नदी में छोड़ा गया पानी, जलस्तर बढ़ने से खतरे के निशान के नजदीक यमुना
    Next Article Faridabad New: हंस नागर (तिगांव) को ओबीसी मोर्चा का जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    आॅपरेशन सिंदूर में क्षतिग्रस्त हुए आतंकवादी ठिकानों की मरम्मत कर रहा पाकिस्तान

    May 13, 2026

    Sabarimala Women Entry Case: हिंदू धर्म जीवन जीने का तरीका: सुप्रीम कोर्ट

    May 13, 2026

    चीन पहुंचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

    May 13, 2026

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी को पनाह देने वाला शिक्षक गिरफ्तार

    May 13, 2026

    ट्रम्प चीन दौरे पर रवाना, 9 लाख करोड़ की बोइंग विमान डील संभव

    May 13, 2026

    सुरक्षा बलों ने पकड़े आतंकियों के मददगार

    May 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    आॅपरेशन सिंदूर में क्षतिग्रस्त हुए आतंकवादी ठिकानों की मरम्मत कर रहा पाकिस्तान

    By अंकित कुमारMay 13, 2026

    Pakistan Repairing Terrorist Hideouts: ऑपरेशन सिंदूर में क्षतिग्रस्त हुए आतंकवादी ठिकानों की मरम्मत कर रहा…

    बहुओं को लेकर Sapna Choudhary ने कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

    May 13, 2026

    पंजाबी अपनी मातृभाषा पर किसी भी हमले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नू

    May 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.