Haryana News: फरीदाबाद से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां गुड़गांव मार्ग पर फॉर्च्यूनर की टक्कर से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों भाई अपनी बहनों के साथ बस का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान गुरुग्राम की तरफ से आई फॉर्च्यूनर ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी दो दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, मृतकों की पहचान अवधेश और अखिलेश के रूप में हुई है।
टक्कर के कारण दो की मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉर्च्यूनर चालक घटना के बाद गाड़ी छोड़कर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
पुलिस ने कहा कि फॉर्च्यूनर चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का वीडियो खंगाला जा रहा है, ताकी आरोपी की पहचान हो सके। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और उसके मालिक की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चला रहा था। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

