
लीग में खेलना जारी रखेंगे मेसी
Lionel Messi Retires, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने सोमवार को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का एलान किया। मेसी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करके खेल से विदाई ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन से खिलाफ फाइनल मुकाबले में हारने के कुछ महीनों बाद ही मेसी ने कहा है कि अब अलविदा कहने का सही समय आ गया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हाथ से लिखा एक बयान जारी कर मेसी ने यह ऐलान किया है।
मेसी, जिन्होंने छह वर्ल्ड कप खेले, 2022 में कतर में टूर्नामेंट जीता और 2026 में अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचाया, 39 साल की उम्र में, लगभग दो दशकों तक राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद, एक महान खिलाड़ी के तौर पर विदा ले रहे हैं। मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा करते हुए यह भी बताया कि वो लीग में खेलना जारी रखेंगे।
लियोनेल मेसी संन्यास के वक्त हुए भावुक
मेसी ने अपने संन्यास का एलान इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर किया। वे इस दौरान काफी भावुक दिखे। उन्होंने लिखा, फाइनल के बाद काफी समय बीत गया। बहुत सोचने के बाद मैं सबको बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से रिटायर हो रहा हूं। ये एक ऐसा फैसला था, जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और होता भी है।
मैं समझता हूं कि यही सही समय है। मैं हमेशा ही अपना सब कुछ दिया है, सिर्फ पिछले कुछ सालों में नहीं, जब हमने सब कुछ जीता बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए लड़ाई लड़ी और सब कुछ दे दिया ताकि आपको खुशी मिले और फुटबॉल के जरिए अर्जेंटीना का होने पर गर्व हो।
आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद
उन्होंने आगे लिखा, अब ज्यादा समय नहीं बचा है और सभी चैप्टर बंद हो रहे हैं। ये एक ऐसा चैप्टर है, जिससे मुझे बहुत दुख हुआ है। मुझे नेशनल टीम में रहना पसंद है, था और हमेशा रहेगा। मैंने अपना सब कुछ दिया और अब मेरे पास देने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।
मेरे पीछे कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं और वे वहां जाने के लायक हैं। इन 20 सालों में आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। अब मैं आप सभी को अंदर से सुनना मिस करूंगा। अब मैं आप में से एक बनूंगा, जो बाहर से चीयर और सपोर्ट करूंगा।
अर्जेंटीना को 2022 में फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताया
मेसी अपने देश के सबसे ज्यादा गोल करने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। मेसी ने 2005 में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने टीम के लिए 6 वर्ल्ड कप खेले हैं। मेसी ने 2022 में कतर में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताया। अर्जेंटीना तीसरा वर्ल्ड कप जीता था।
मेसी ने 36 साल का सूखा खत्म किया था। मेसी ने 2021 कोपा अमेरिका जीतकर अर्जेंटीना का 28 साल का ट्रॉफी सूखा भी खत्म किया था। टीम इस साल रनरअप रही। वे दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं। मेसी क्लब फुटबॉल में इंटर मियामी के लिए खेलते हैं।
