Close Menu
    What's Hot

    लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, लिखा- ये फैसला बेहद मुश्किल

    August 31, 2026

    Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री और PCA स्टेडियम को उड़ाने की धमकी

    August 31, 2026

    Indian Bank देशभर में 100 नई शाखाएं खोलेगा, 2,500 कर्मचारियों की होगी भर्ती

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में बोले पीएम मोदी- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेल रहा

      August 31, 2026

      सऊदी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

      August 31, 2026

      नेपाल में तबाही के बीच ढाल बनकर खड़ा रहा हरा मकान

      August 31, 2026

      Mansi Parekh: मानसी पारेख के लापता होने की चल रही थीं अफवाहें, तभी सुरक्षित पहुंचीं मुंबई, जानिए क्या बताया | Entertainment

      August 31, 2026

      LPG Cylinder Rules: 1 सितंबर से गैस सिलेंडर को लेकर बदलेंगे कई नियम ! बुकिंग से पहले जानें 5 बड़े अपडेट | National

      August 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, लिखा- ये फैसला बेहद मुश्किल
    खेल

    लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, लिखा- ये फैसला बेहद मुश्किल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Lionel Messi Retires: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन से खिलाफ फाइनल मुकाबले में हारने के कुछ महीनों बाद ही मेसी ने कहा है कि अब अलविदा कहने का सही समय आ गया है।
    Lionel Messi Retires: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन से खिलाफ फाइनल मुकाबले में हारने के कुछ महीनों बाद ही मेसी ने कहा है कि अब अलविदा कहने का सही समय आ गया है।

    लीग में खेलना जारी रखेंगे मेसी
    Lionel Messi Retires, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने सोमवार को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्‍यास का एलान किया। मेसी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्‍ट करके खेल से विदाई ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन से खिलाफ फाइनल मुकाबले में हारने के कुछ महीनों बाद ही मेसी ने कहा है कि अब अलविदा कहने का सही समय आ गया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हाथ से लिखा एक बयान जारी कर मेसी ने यह ऐलान किया है।

    मेसी, जिन्होंने छह वर्ल्ड कप खेले, 2022 में कतर में टूर्नामेंट जीता और 2026 में अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचाया, 39 साल की उम्र में, लगभग दो दशकों तक राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद, एक महान खिलाड़ी के तौर पर विदा ले रहे हैं। मेसी ने अंतरराष्‍ट्रीय फुटबॉल से संन्‍यास की घोषणा करते हुए यह भी बताया कि वो लीग में खेलना जारी रखेंगे।

    लियोनेल मेसी संन्यास के वक्त हुए भावुक

    मेसी ने अपने संन्यास का एलान इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर किया। वे इस दौरान काफी भावुक दिखे। उन्होंने लिखा, फाइनल के बाद काफी समय बीत गया। बहुत सोचने के बाद मैं सबको बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से रिटायर हो रहा हूं। ये एक ऐसा फैसला था, जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और होता भी है।

    मैं समझता हूं कि यही सही समय है। मैं हमेशा ही अपना सब कुछ दिया है, सिर्फ पिछले कुछ सालों में नहीं, जब हमने सब कुछ जीता बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए लड़ाई लड़ी और सब कुछ दे दिया ताकि आपको खुशी मिले और फुटबॉल के जरिए अर्जेंटीना का होने पर गर्व हो।

    आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद

    उन्होंने आगे लिखा, अब ज्यादा समय नहीं बचा है और सभी चैप्टर बंद हो रहे हैं। ये एक ऐसा चैप्टर है, जिससे मुझे बहुत दुख हुआ है। मुझे नेशनल टीम में रहना पसंद है, था और हमेशा रहेगा। मैंने अपना सब कुछ दिया और अब मेरे पास देने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।

    मेरे पीछे कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं और वे वहां जाने के लायक हैं। इन 20 सालों में आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। अब मैं आप सभी को अंदर से सुनना मिस करूंगा। अब मैं आप में से एक बनूंगा, जो बाहर से चीयर और सपोर्ट करूंगा।

    अर्जेंटीना को 2022 में फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताया

    मेसी अपने देश के सबसे ज्यादा गोल करने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। मेसी ने 2005 में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने टीम के लिए 6 वर्ल्ड कप खेले हैं। मेसी ने 2022 में कतर में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताया। अर्जेंटीना तीसरा वर्ल्ड कप जीता था।

    मेसी ने 36 साल का सूखा खत्म किया था। मेसी ने 2021 कोपा अमेरिका जीतकर अर्जेंटीना का 28 साल का ट्रॉफी सूखा भी खत्म किया था। टीम इस साल रनरअप रही। वे दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं। मेसी क्लब फुटबॉल में इंटर मियामी के लिए खेलते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री और PCA स्टेडियम को उड़ाने की धमकी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जिस पिता ने दिखाया फुटबॉल का सपना, उनकी मौत के साथ खत्म हुआ लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय सफर | Sports

      August 31, 2026

      पाकिस्तान ने बीच इंग्लैंड दौरे से दो खिलाड़ियों को भेजा वापस, लॉर्ड्स टेस्ट टेस्ट के बाद फैसला, क्या है पूरा मामला? | Sports

      August 31, 2026

      चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी ने मांगी हिस्सेदारी? CSK के CEO का आया बयान, जानिए क्या कहा? | Sports

      August 31, 2026

      कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल सब ठीक है? मतभेद की खबरें आई सामने, रिपोर्ट में बड़ा दावा | Sports

      August 31, 2026

      5 महीने से बाहर बैठे हार्दिक पंड्या, टीम इंडिया में वापसी तय! अफगानिस्तान टी20 सीरीज में मिलेगा मौका | Sports

      August 31, 2026

      पाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद की होगी छुट्टी! लॉर्ड्स टेस्ट की हार से नाराज PCB, विदेशी को मिलेगी टेस्ट की कमान | Sports

      August 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, लिखा- ये फैसला बेहद मुश्किल

      By परवेश चौहानAugust 31, 2026

      Lionel Messi Retires: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन से खिलाफ फाइनल मुकाबले में हारने…

      Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री और PCA स्टेडियम को उड़ाने की धमकी

      August 31, 2026

      Indian Bank देशभर में 100 नई शाखाएं खोलेगा, 2,500 कर्मचारियों की होगी भर्ती

      August 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.