Close Menu
    What's Hot

    भगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा

    September 5, 2026

    UGC NET June 2026 Re-Exam: यूजीसी नेट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड | Education

    September 5, 2026

    सीएम सैनी ने का युवाओं को दिया संदेश, कहा- नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में लगाएं ऊर्जा

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      UGC NET June 2026 Re-Exam: यूजीसी नेट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड | Education

      September 5, 2026

      Teachers Day 2026 Wishes: शिक्षक दिवस पर टीचर्स को भेजें ये खास व्हाट्सएप मैसेज, ग्रीटिंग्स और कोट्स | Education

      September 5, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बारिश होगी या नहीं? इन 10 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट | National

      September 5, 2026

      ISRO EOS-05 Launch: इसरो ने फिर रचा इतिहास, लॉन्च किया पहला इमेजिंग सैटेलाइट, दुश्मनों पर रहेगी पैनी नजर | National

      September 4, 2026

      Nepal Flood: 1250 से ज्यादा मौतें, 5000 से ज्यादा लापता, अज्ञात शवों की पहचान के लिए भारत ने खोला DNA का रास्ता | National

      September 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»सीएम सैनी ने का युवाओं को दिया संदेश, कहा- नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में लगाएं ऊर्जा
    हरियाणा

    सीएम सैनी ने का युवाओं को दिया संदेश, कहा- नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में लगाएं ऊर्जा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 5, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा पर चलते हुए युवा आधुनिक शिक्षा प्राप्त करें। विज्ञान और तकनीक में आगे बढ़ें। दुनिया में हर क्षेत्र में हरियाणा और भारत का नाम रोशन करें। साथ ही अपने संस्कारों, संस्कृति और अपनी जड़ों से भी जुड़े रहें। युवाओं के जीवन में आधुनिकता, मर्यादा, प्रतिभा, विनम्रता, सफलता और सेवा का भाव भी हो। यही हमारी संस्कृति की ताकत है और यही ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ की मजबूत नींव बनेगी।

    मुख्यमंत्री शुक्रवार को लाडवा, कुरुक्षेत्र के शिवाला रामकुंडी में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी महोत्सव में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी की देशवासियों और प्रदेशवासियो को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने वामन द्वादश मेला समिति को 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि जन्म अष्टमी हमारे लिए धर्म, कर्तव्य, सत्य, साहस, प्रेम और लोक-कल्याण के उस महान संदेश का उत्सव है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण जी ने अपने जीवन के माध्यम से मानव मात्र को दिया। कान्हा का जन्म हमें यह विश्वास दिलाता है कि परिस्थितियां कितनी ही कठिन क्यों न हों, अन्याय कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो, यदि मनुष्य सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग है तो आखिर में विजय उसी की होती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्म कारागार में हुआ। परिस्थितियां प्रतिकूल थीं। चारों ओर अन्याय का वातावरण था, लेकिन उसी अंधकार के बीच आशा की एक किरण ने जन्म लिया और वह किरण आगे चलकर अधर्म के अंत का कारण बनी। यही जन्म अष्टमी का सबसे बड़ा संदेश है कि अंधकार चाहे कितना ही गहरा क्यों न हो, प्रकाश को जन्म लेने से कोई नहीं रोक सकता।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कभी जीवन से पलायन का संदेश नहीं दिया। उन्होंने चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दी। अन्याय के सामने मौन रहना धर्म नहीं है। जो सही है, उसके पक्ष में खड़ा होना ही सच्चा धर्म है। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण हमारे जीवन के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से हमें यही शिक्षा मिलती है कि महानता पद में नहीं, व्यवहार में होती है। भगवान होकर भी उन्होंने सुदामा की मित्रता का सम्मान किया। उन्होंने गोवर्धन उठाकर समाज की रक्षा की। उन्होंने द्रौपदी की पुकार सुनी। उन्होंने अर्जुन के रथ का सारथी बनना स्वीकार किया। उनका पूरा जीवन हमें सिखाता है कि जो व्यक्ति दूसरों के सुख-दुख में सहभागी बनता है, वही वास्तव में बड़ा होता है।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम उस कुरुक्षेत्र की पवित्र धरा का हिस्सा हैं, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी मानवता को श्रीमद्भगवद् गीता के माध्यम से कर्म योग का अमर संदेश दिया। यह वही भूमि है, जहां मोह में पड़े अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण जी ने कर्म का मार्ग दिखाया। इस भूमि पर रहना हमारे लिए गर्व की बात है। जीवन में कठिनाई देखकर कर्तव्य से पीछे नहीं हटना है। फल की चिंता छोड़कर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपना कर्म करते जाना है। मेरे लिए भी सार्वजनिक जीवन में गीता का यही संदेश प्रेरणा का स्रोत रहा है। जनसेवा मेरा कर्तव्य है और इस कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाना ही मेरा धर्म है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी का जीवन आपके लिए भी विशेष प्रेरणा है। युवा अवस्था केवल आयु का नाम नहीं, ऊर्जा, संकल्प और साहस का नाम है। श्रीकृष्ण जी ने युवा अवस्था में ही अत्याचार का सामना किया। समाज को संगठित किया और धर्म की स्थापना के लिए कठिन से कठिन निर्णय लिए।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हमारे युवाओं के सामने भी अनेक चुनौतियां हैं। प्रतिस्पर्धा है, भटकाव है, नशे और नकारात्मकता का खतरा है। ऐसे समय में गीता का संदेश और भी प्रासंगिक हो जाता है। युवा अपने लक्ष्य पर ध्यान रखे। मेहनत कीजिए, अपने माता-पिता का सम्मान कीजिए। शरीर को स्वस्थ रखिए। नशे से दूर रहिए और अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाइए। जिस दिन युवा अपने भीतर की शक्ति पहचान लेंगे, उस दिन आपके लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहेगा।


    Haryana Himachal Gold Silver Rate 1200x900

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए शिखरों की ओर बढ़ रहा है भारत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हुए विकास के नए शिखरों की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में भारत दुनिया को यह संदेश दे रहा है कि आधुनिक विकास और प्राचीन संस्कृति एक-दूसरे के पूरक हैं। एक ओर देश डिजिटल तकनीक, विज्ञान, अंतरिक्ष और आधुनिक बुनियादी ढांचे में आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर हमारी आस्था, परंपराएं तथा सांस्कृतिक विरासत नए आत्म-विश्वास के साथ दुनिया के सामने प्रतिष्ठित हो रही हैं। यही नया भारत है, जो अपनी जड़ों से जुड़ा है और भविष्य की ओर आत्म-विश्वास से बढ़ रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जनता किसी जन-प्रतिनिधि पर विश्वास करती है तो वह विश्वास उसे दिन-रात जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि लाडवा के विकास, सुविधाओं के विस्तार और यहां के प्रत्येक परिवार के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है और आगे भी ऐसी ही चलता रहेगा। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली छात्रों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCricket Unique Records: 4 खिलाड़ियों ने एक टेस्ट में की विकेटकीपिंग, पूरे मैच में नहीं पकड़ा एक भी कैच, मुकाबला हुआ ड्रॉ | Sports
    Next Article UGC NET June 2026 Re-Exam: यूजीसी नेट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड | Education
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Faridabad News: रूस से MBBS कर लौटे 2 डॉक्टर्स का हाई वोल्टेज ड्रामा ! नशे में पुलिस से भी की बदसलूकी

    September 5, 2026

    हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, 6 दिनों में यूरोप-अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटियों पर फहराया तिरंगा

    September 5, 2026

    Gurugram Crime news : गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद, 20-25 हथियारबंद हमलावरों ने मचाया आतंक, घर में घुसकर परिवार पर हमला

    September 4, 2026

    Gurugram-Delhi Traffic Alert: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा रूट सही

    September 4, 2026

    पीकर हो जाओगे मस्त, चुटकियों में तैयार…जानिए गुड़हल की चाय बनाने का सबसे आसान तरीका

    September 4, 2026

    भारी बारिश में भी किसानों का आंदोलन जारी, कहा- किसानों का सब्र देखना चाहती है सरकार

    September 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा

    By श्वेता चौहानSeptember 5, 2026

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान…

    UGC NET June 2026 Re-Exam: यूजीसी नेट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड | Education

    September 5, 2026

    सीएम सैनी ने का युवाओं को दिया संदेश, कहा- नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में लगाएं ऊर्जा

    September 5, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.