नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026 को लेकर जो खबरें भारतीय क्रिकेट टीम के व्यवस्था को लेकर आ रही उसमें बड़ा अपडेट है. ऐसा बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भारतीय ओलंपिक कमेटी ने साफ कहा है कि क्रिकेटर्स के लिए कोई अलग से इंतजाम नहीं किए जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक IOA को बीसीसीआई ने एशियन गेम्स में टीम के ठहरने और उनके मैच के दौरान इंतजाम को लेकर बात की थी. जो जानकारी सामने आ रही उसके मुताबिक इस मांग को ठुकरा दिया गया है.
एशियन गेम्स में खेलने उतरने वाले भारतीय खिलाड़ियों को की नजर लगातार दूसरे गोल्ड मेडल पर होगी. इस बीच टीम के गेम्स के दौरान खिलाड़ियों को लेकर किए गए इंतजाम की चर्चा हो रही है. भारतीय क्रिकेट टीमों की तैयारियों के बीच IOA और BCCI के बीच खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर मामला सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक IOA ने BCCI की तरफ से पुरुष और महिला टीम के खिलाड़ियों के लिए गेम्स के दौरान खास ठहरने की मांग को मंजूरी नहीं दी है.
भले ही भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है. उनके ठहरने विशेष सुविधा की मांग IOA ने ठुकराया लेकिन BCCI पर किसी तरह की कोई रोक नहीं है. यह साफ तौर से कह दिया गया है कि अगर एशियन गेम्स आयोजकों की ओर से दी गई सुविधा से बोर्ड आश्वस्त ना हो तो अपने स्तर पर खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था कर सकता है. इसका मतलब ये हुआ कि महिला और पुरुष टीम के खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई अलग होटल का इंतजाम कर सकता है.
मीडिया में जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक IOA के CEO रघुराम अय्यर ने बताया कि BCCI के CEO हेमांग अमीन से बातचीत की है. ऐसा बताया जा रहा है कि BCCI अगले हफ्ते यानी एक एडवांस टीम जापान भेजने की तैयारी में है. इस टीम का काम आइची-नागोया में खिलाड़ियों के लिए किए गए इंतजाम का जायजा लेगी. BCCI इस बात को पक्का करना चाहता है कि उनके खिलाड़ियों को लिए खेले जाने वाले मुकाबलों के दौरान सुविधा बेहतर होनी चाहिए. अगर जो बीसीसीआई की टीम आयोजकों दी गई सुविधाओं से खुश नहीं होगी तो वो महिला और पुरुष टीम के खिलाड़ियों के लिए अपने स्तर पर सुविधा मुहैया कराएगी.

