नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का पहला मुकाबले का सबको इंतजार था. दिल्ली में खेले जा रहे मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. प्लेइंग इलेवन से पिछली सीरीज के स्टार वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर दिया गया. कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 15 साल के युवा स्टार की जगह पर अनुभवी संजू सैमसन को मौका दिया. चोटिल चल रहे जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है जबकि नितीश कुमार रेड्डी भी फिट होकर लौट रहे हैं.
भारतीय फैंस को जिस बात का डर था वही हुआ. स्टार विकेटकीपर संजू सैमसन के टीम में आते ही वैभव सूर्यवंशी को बाहर बिठा दिया गया. इससे यह भी साफ हो गया है कि फिलहाल उनको शुरुआती मुकाबले में बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. वैभव के लिए यह दिल दुखाने वाला है क्योंकि उनको जिम्बाब्वे में खेली गई पिछली सीरीज में ही प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया. इस फैसले को समझा जा सकता है. विकेटकीपर की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभालेंगे जबकि अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन को बल्लेबाजी क्रम में शामिल किया गया है.
Presenting #TeamIndia‘s lineup for the #AFGvIND series opener 📝
Updates ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l pic.twitter.com/1nLb0Lw19V
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
मिडिल आर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा तिलक वर्मा हैं. अगर ऑलराउंडर की बात करें तो चोट से वापसी कर रहे नितीश कुमार रेड्डी के साथ शिवम दुबे और अक्षर पटेल टीम को बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी विकल्प देंगे. तेज गेंदबाजी की बात करें तो अनुभवी जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. उनके अलावा दूसरे पेसर अर्शदीप सिंह होंगे जिनको शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी का साथ मिलेगा.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

