नई दिल्ली. भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर क्लीन स्वीप कर दिया. दिल्ली में गुरुवार, 17 सितंबर को खेले गए आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी के दम पर 221 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर पूरी टीम को महज 94 रन पर समेट दिया. 127 रन की बड़ी जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को अपने नाम किया.
सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. उनका यह फैसला अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी ने गलत साबित कर दिया. दोनों ही ओपनर ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 142 रन की साझेदारी कर डाली. अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल पर सेंचुरी ठोक टी20 इंटरनेशनल में नया रिकॉर्ड बना डाला.
𝐇𝐔𝐍𝐃𝐑𝐄𝐃 💯💯
Abhishek Sharma delights New Delhi 🎆
His 3⃣rd century in T20Is 🫡
Updates ▶️ https://t.co/Zixki4RhPt#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/SfaRm2MAvs
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
आईसीसी फुल मेंबर क्रिकेट देशों में सबसे तेज टी20 शतक जमाने का रिकॉर्ड अभिषेक ने अपने नाम कर लिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एलन फिन के 33 बॉल पर बनाए शतक के रिकॉर्ड को तोड़ डाला. 34 बॉल पर 11 छक्के और 9 चौके के दम पर उन्होंने 108 रन बना डाले. संजू सैमसन ने सीरीज में लगातार दूसरी हाफ सेंचुरी ठोकी. तिलक वर्मा बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 रन की पारी खेल स्कोर 7 विकेट पर 221 रन तक पहुंचाया.
What a way to get your 2️⃣nd consecutive 3️⃣-wicket haul! 🫡
How good was that over from Nitish Kumar Reddy? 🙇♂️
Scorecard ▶️ https://t.co/Zixki4RhPt#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/nvEiYVt5cg
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
एक तरफ जहां बल्लेबाजों ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया तो गेंदबाजों ने उतनी ही कातिलाना गेंदबाजी कर अफगानिस्तान को 100 रन से पहले समेट दिया. पिछले मैच के हीरो नितीश कुमार रेड्डी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं रवि बिश्नोई ने 3.1 ओवर में 26 रन देते हुए 3 सफलता हासिल की. अक्षर पटेल ने दो विकेट चटकाए जबकि जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.

