Close Menu
    What's Hot

    Delhi News: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण, PWD के इंजीनियर के साथ बदसलूकी | Delhi

    September 22, 2026

    बैंकिंग, IT के शेयर फिसले, लुढ़ककर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत घटी

    September 22, 2026

    Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi
    Breaking News

    Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारSeptember 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Sharjeel Imam, Delhi Riots Case, Interim Bail, UAPA Case, Delhi High Court, Cousins’ Wedding, शरजील इमाम, दिल्ली दंगे, अंतरिम जमानत, यूएपीए मामला, दिल्ली लेटेस्ट न्यूज
    कोर्ट ने शरजील इमाम को 10 दिनों की अंतरिम जमानत दी है।

    Sharjeel Imam Interim Bail News: दिल्ली में फरवरी 2020 में दंगे हुए थे, जिसकी साजिश का आरोप शरजील इमाम पर लगा था। इसी मामले पर वह जेल में बंद है। अब दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने शरजील को सात दिन की अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने उसे यह राहत अपने चचेरे भाइयों की शादी में शामिल होने के लिए दी है। अंतरिम जमानत की अवधि 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक रहेगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर वाजपेयी की अदालत ने यह आदेश दिया। इमाम को दिल्ली और बिहार में होने वाली अपने दो चचेरे भाइयों की शादी समारोह में शामिल होने की अनुमति दी गई है। यह उनकी दूसरी अंतरिम जमानत है, जो पारिवारिक कारणों से मिली है। उसकी नियमित जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में 30 सितंबर को सुनवाई होनी है।

    यूएपीए के तहत चल रहा है मामला

    शरजील इमाम 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़ी साजिश में UAPA समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमे का सामना कर रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का आरोप है कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा की व्यापक साजिश रची गई थी। दिल्ली दंगों की साजिश वाले मामले में इमाम को 25 अगस्त 2020 को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उसे जनवरी 2020 में अलग मामले में गिरफ्तार किया गया था। फरवरी 2020 में दिल्ली में हुई हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। यह हिंसा नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच भड़की थी।

    मार्च में भी मिली थी अंतरिम जमानत

    इस साल मार्च में भी कड़कड़डूमा अदालत ने शरजील इमाम को पारिवारिक कारणों से 10 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। उसे 20 से 30 मार्च 2026 तक अपने छोटे भाई मुजम्मिल की शादी में शामिल होने और अपनी बीमार मां की देखभाल करने की अनुमति मिली थी। उस समय अदालत ने कई शर्तें लगाई थीं। इमाम को मामले से जुड़े गवाहों या व्यक्तियों से संपर्क करने से रोक दिया गया था। मीडिया से बातचीत और सोशल मीडिया के इस्तेमाल से भी दूर रहने को कहा गया था।

    नियमित जमानत पर 30 सितंबर को सुनवाई

    शरजील इमाम की नियमित जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में 30 सितंबर 2026 को सुनवाई होनी है। उमर खालिद की जमानत याचिका भी उसी दिन सूचीबद्ध है। 21 सितंबर को दिल्ली पुलिस की ओर से अतिरिक्त समय मांगे जाने के बाद दोनों मामलों की सुनवाई 30 सितंबर तक टाल दी गई थी। दिल्ली हाई कोर्ट की पीठ में न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह और न्यायमूर्ति दिनेश भट्ट शामिल हैं। पिछली सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने बताया था कि अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू उपलब्ध नहीं थे, जिसके बाद अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी।

    Previous articleजापान ने टीम इंडिया को सिर्फ 32 रन रोका, कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया जिम्मेदार, एशियन गेम्स से पहले बढ़ी मुश्किल
    Next articleDelhi News: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण, PWD के इंजीनियर के साथ बदसलूकी

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articlesuccess story | painting story | business| पेंटिंग की दुनिया में कैसे बढ़ सकते हैं आगे? अंबाला की मानसी से सीखिए हुनर, एक डिजाइन से कमाए 50 हजार रुपये
    Next Article बैंकिंग, IT के शेयर फिसले, लुढ़ककर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत घटी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Delhi News: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण, PWD के इंजीनियर के साथ बदसलूकी | Delhi

      By परवेश चौहानSeptember 22, 2026

      दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी (ईस्ट) में कई जगहों पर निर्माण कार्य के चलते अतिक्रमण हो…

      बैंकिंग, IT के शेयर फिसले, लुढ़ककर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत घटी

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.