दिनेश कौशिक
रोहतक. जापान में चल रहे एशियन गेम्स-2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को मातकी. इस मैच में भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज शैफाली वर्मा की शतकीय पारी से रोहतक स्थित उनके परिवार में खुशी का माहौल है. शैफाली के दादा संतलाल वर्मा ने उनका पूरा मुकाबला देखा और शतक लगते ही भावुक हो गए. खुशी के मारे उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.
संतलाल वर्मा ने कहा कि शैफाली ने टी-20 क्रिकेट में पहली बार शतक लगाया है. उन्हें काफी समय से इंतजार था कि उनकी पोत शतक लगाए. कई बार शैफाली शतक के करीब पहुंचकर चूक गई थी, लेकिन इस बार उसने शानदार पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की.
उन्होंने बताया कि शैफाली जब भी घर आती है तो उनसे कहती है कि दादाजी, वह भारतीय टीम के लिए अच्छा खेलेगी और देश का नाम रोशन करेगी. दादा ने कहा कि शैफाली जिस तरह लगातार मेहनत कर रही है, उससे उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह आगे भी देश के लिए शानदार प्रदर्शन करेगी.
संतलाल वर्मा ने बताया कि वह पूरा मैच देख रहे थे. शैफाली के शतक के दौरान उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही अच्छी रही हैं. ऐसे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में ट्रॉफी अपने नाम करेगी.
उन्होंने बताया कि शैफाली के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य गणेश विसर्जन के लिए हरिद्वार गए हुए हैं, जबकि वह घर पर अकेले बैठकर पूरा मुकाबला देख रहे थे.
शैफाली के दादा संतपाल.
शैफाली ने जड़े छक्के
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने नाबाद शतकीय पारी खेली. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में शेफाली ने 49 गेंदों में 100 रन बनाए और टी20 करियर में शेफाली का यह पहला शतक है. उन्होंने इस दौरान छक्के भी जड़े. अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की ओर से शेफाली सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. टी20 में अब उनके नाम 104 छक्के दर्ज हो चुके हैं. उन्होंने स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ा है.

