नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार शतकीय पारी खेल डाली. पहले वनडे में फ्लॉप रहने वाले इस बैटर ने दूसरे मुकाबले में ऐसी पारी खेली जिसे हमेशा याद रखा जाएगा. गुवाहाटी में 406 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए उन्होंने तूफानी शुरुआत की. पहले विकेट के लिए हिटमैन ने 255 रन की साझेदारी कर डाली.
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 32 रन बनाए थे. दूसरे मुकाबले में शानदार शतक ठोक दिया. इस पारी के दौरान उन्होने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. रोहित शर्मा जब वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को गुवाहाटी में पारी की शुरुआत करने उतरे तो दबाव में थे. उन्होंने 32 बॉल पर 5 चौके और 4 छ्क्के की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद रोहित की नजर अपने 35वें शतक पर जड़ गई.
Make that 3️⃣5️⃣ ODI HUNDREDS for Rohit Sharma 💯
An absolutely scintillating effort to power the chase 🙇♂️
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/MyrTT61yyG
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
अगले 30 बॉल पर ही उन्होंने अपनी दूसरी फिफ्टी जमा दी और शतक बना डाला. 72 बॉल खेलने के बाद 10 चौके और 6 छ्क्के लगाते हुए वनडे में 35वीं बार सेंचुरी पूरी की. अफसोस ये रहा कि शतक पूरा करने के बाद महज 1 रन बनाकर ही वो आउट हो गए. 75 बॉल पर 101 रन की पारी खेलकर रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे.

