नई दिल्ली. अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर उत्सुकता अब और भी बढ़ गई है. गुरुवार, 1 अक्टूबर को 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीमों के ग्रुप का ऐलान हो गया है. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने वाले फैंस के लिए खुशखबरी है. दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. इसका मतलब है कि एक से ज्यादा बार भारत और पाकिस्तान के बीच इस वर्ल्ड कप में मुकाबला देखने को मिल सकता है.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत को ग्रुप ए में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और सह-मेजबान जिम्बाब्वे के साथ रखा गया है. इस ग्रुप में एक और टीम क्वालीफाइंग राउंड के जरिए शामिल होगी. बात ग्रुप बी की करें तो इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश को जगह दी गई है. इस ग्रुप में भी एक टीम क्वालीफायर के जरिए शामिल होगी.
𝙈𝘼𝙍𝙆 𝙔𝙊𝙐𝙍 𝘾𝘼𝙇𝙀𝙉𝘿𝘼𝙍𝙎 🗓️
The ICC Men’s #CWC27 fixtures have been unveiled 🏆
Access the ticket ballot 🎫 https://t.co/MSLEQzcObb pic.twitter.com/dpTE4TEjO7
— ICC (@ICC) October 1, 2026
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होने जा रही है. टूर्नामेंट की शुरुआत विंडहोक में होने वाली सुपर सीरीज से होगी. यह तीन टीमों का स्टेज होगा. इसके जरिए मुख्य ग्रुप स्टेज में पहुंचने वाली आखिरी टीम का फैसला होगा. मेन स्टेज में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. ग्रुप चरण के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली सात टीमें सुपर-7 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी. इसके बाद टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा.
The #CWC27 groups are locked ⚡🔐
A cricketing extravaganza awaits! How to watch the schedule launch ➡️ https://t.co/Eod5GoN7zW pic.twitter.com/oVg7zVHLNF
— ICC (@ICC) October 1, 2026
2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट के मुकाबले इन तीनों देशों के कुल 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप का मुख्य राउंड 12 टीमों के साथ खेला जाएगा, जबकि सुपर सीरीज के जरिए आखिरी टीम का फैसला होगा. भारत के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमें होने के कारण ग्रुप चरण में कई बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा की तरह टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में शामिल रहेगा. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला भी भारत के लिए अहम होगा. अफगानिस्तान और सह-मेजबान जिम्बाब्वे की मौजूदगी से ग्रुप ए में मुकाबला और रोचक हो सकता है.

