
नई दिल्ली. भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा का कहर एक बार फिर से देखने को मिला. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार फिफ्टी ठोकी. 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लि इस बैटर ने ऐसा धमाका किया कि रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज हो गया. उन्होंने 15 बॉल पर फिफ्टी ठोकी और भारत की तरफ से सबसे तेज टी20 अर्धशतक जमाने वाले बैटर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उनके नाम यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से हो गया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. उन्होंने महज 15 गेंद में अर्धशतक ठोक डाला. टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी चुनी थी. न्यूजीलैंड ने फिन ऐलन के 40 रन और डेरेल मिचेल की 89 रन की नाबाद पारी के दम पर 3 विकेट पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया. बेवन जैकब ने आखिर में आकर 39 रन की पारी खेली. भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नितिश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट हासिल किया.
Frame worthy 👏👏
@IamAbhiSharma4 #NZvIND https://t.co/652YoPJ0qE
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
लक्ष्य का पीछा करने भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को उतरने का मौका मिला. दोनों आते ही ताबड़तोड़ शॉट्स लगाना शुरू कर दिया. 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने 6 ओवर में ही 118 रन बना डाले. अभिषेक शर्मा ने इस दौरान अपनी फिफ्टी ठोक डाली. मजह 15 बॉल पर उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के की मदद से अर्धशतक जमाया. दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी ने 17 बॉल पर 44 रन ठोक डाले. अभिषेक ने भारत की तरफ से टी20 में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अपने नाम किया.
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक
| गेंदें | बल्लेबाज | विपक्षी टीम |
|---|---|---|
| 12 | युवराज सिंह | इंग्लैंड |
| 14 | अभिषेक शर्मा | न्यूजीलैंड |
| 15 | शिवम दुबे | न्यूजीलैंड |
| 15* | अभिषेक शर्मा | न्यूजीलैंड |
| 16 | हार्दिक पांड्या | दक्षिण अफ्रीका |
| 16 | अभिषेक शर्मा | अफगानिस्तान |
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम है. उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी. इसी मुकाबले में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर भी इतिहास रचा था. अभिषेक शर्मा अब 15 गेंदों में अर्धशतक लगाने के मामले में शिवम दुबे के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. दुबे ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. अभिषेक इससे पहले भी इस सूची में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं.
