नई दिल्ली. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो लगातार मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने उतरी थी. मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन का लक्ष्य रखा. इसे भारत ने महज 13.2 ओवर में हासिल कर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना लिया. टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर तबाही मची दी. दोनों ने महज 5 ओवर मे 100 बना डाले और पावरप्ले में भी सबसे बड़ा स्कोर बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ डाला.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर भारत का स्कोर महज 5 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया. इस प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
भारत ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा. दक्षिण अफ्रीका ने 2023 में सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5.3 ओवर में 100 रन पूरे किए थे.
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम शतक
| ओवर | टीम | विपक्षी टीम | मैदान | साल |
|---|---|---|---|---|
| 5.0 | भारत | न्यूजीलैंड | वेलिंगटन | 2026 |
| 5.2 | रोमानिया | सर्बिया | सोफिया | 2021 |
| 5.3 | दक्षिण अफ्रीका | वेस्टइंडीज | सेंचुरियन | 2023 |
| 5.3 | ऑस्ट्रेलिया | स्कॉटलैंड | एडिनबर्ग | 2024 |
| 5.5 | जिम्बाब्वे | गाम्बिया | नैरोबी | 2024 |
| 5.5 | इंग्लैंड | दक्षिण अफ्रीका | ओल्ड ट्रैफर्ड | 2025 |
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम फिफ्टी
भारत ने इस मुकाबले में केवल 2.2 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए. इस लिस्ट में भारत ने पापुआ न्यू गिनी और रोमानिया के रिकॉर्ड की बराबरी की.
| ओवर | टीम | विपक्षी टीम | मैदान | साल |
|---|---|---|---|---|
| 2.2 | पापुआ न्यू गिनी | वानुअतु | पोर्ट मोरेस्बी | 2019 |
| 2.2 | रोमानिया | सर्बिया | सोफिया | 2021 |
| 2.2 | भारत | न्यूजीलैंड | वेलिंगटन | 2026 |
| 2.3 | फिलीपींस | इंडोनेशिया | बाली | 2023 |
| 2.4 | न्यूजीलैंड | स्कॉटलैंड | द ओवल | 2009 |
| 2.4 | न्यूजीलैंड | इंग्लैंड | ऑकलैंड | 2019 |
| 2.4 | दक्षिण अफ्रीका | वेस्टइंडीज | सेंचुरियन | 2023 |
टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी का असर पावरप्ले में भी देखने को मिला. भारत ने शुरुआती छह ओवरों में 118 रन बनाकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया.
| स्कोर | टीम | विपक्षी टीम | मैदान | साल |
|---|---|---|---|---|
| 118/0 | भारत | न्यूजीलैंड | वेलिंगटन | 2026 |
| 116/0 | रोमानिया | सर्बिया | सोफिया | 2021 |
| 113/1 | ऑस्ट्रेलिया | स्कॉटलैंड | एडिनबर्ग | 2024 |
| 103/1 | जिम्बाब्वे | गाम्बिया | नैरोबी | 2024 |
| 102/0 | दक्षिण अफ्रीका | वेस्टइंडीज | सेंचुरियन | 2023 |
| 100/0 | इंग्लैंड | दक्षिण अफ्रीका | ओल्ड ट्रैफर्ड | 2025 |
| 100/0 | भारत | अफगानिस्तान | दिल्ली | 2026 |
इस मैच में अभिषेक शर्मा ने महज 38 बॉल पर 113 रन की तूफानी पारी खेली जबकि वैभव सूर्यवंशी 45 रन बनाकर आउट हुए. 7.1 ओवर में ये जोड़ी टूटी लेकिन आउट होने से पहले वैभव ने अभिषेक के साथ 133 रन जोड़ मैच को एकतरफा कर दिया था.

