Close Menu
    What's Hot

    अभिषेक शर्मा को रोकना मुश्किल, तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास | Sports

    October 27, 2026

    टोल प्लाजा के 20 KM के दायरे में रहते हैं? टोल के लिए जारी हुआ नया नियम, जानें आपको फायदा या नुकसान

    October 27, 2026

    गोहाना की बेटी ईशा पांचाल बनेंगी SDM, चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत, घर पर ही की थी तैयारी

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      टोल प्लाजा के 20 KM के दायरे में रहते हैं? टोल के लिए जारी हुआ नया नियम, जानें आपको फायदा या नुकसान

      October 27, 2026

      Congress Protest Rally: कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली अनुमति, जानिए क्या हैं दिल्ली पुलिस की शर्तें | National

      October 27, 2026

      Supreme Court News: एसआईआर और CEC को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, याचिकाकर्ताओं को 10 दिन का समय | National

      October 27, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में हल्की ठंड, चक्रवात अर्नब से कई राज्यों पर खतरा | National

      October 27, 2026

      Guwahati Hotel Shooting: गुवाहाटी के होटल में संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या | National

      October 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, October 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»अभिषेक शर्मा को रोकना मुश्किल, तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास | Sports
    खेल

    अभिषेक शर्मा को रोकना मुश्किल, तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अभिषेक शर्मा को रोकना मुश्किल. तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास

    नई दिल्ली. टीम इंडिया के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा का धमाका लगातार जारी है. न्यूजीलैंड के दौरे पर भी इस बैटर ने तबाही मचाई है. उन्होंने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 113 रन बनाए. उनकी शानदार पारी की बदौलत भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली.

    वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अभिषेक ने 9 चौके और 11 छक्के लगाए. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 135 रन की साझेदारी की. वैभव ने 19 गेंद पर 45 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

    न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छक्कों की झड़ी लगा दी. 113 रन की पारी के दौरान 11 छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा ने छक्कों के दम पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए.

    पुरुष टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के

    छक्के लगाने की संख्याखिलाड़ीदेश
    5 बारकरणबीर सिंहऑस्ट्रिया
    3 बारअभिषेक शर्माभारत
    2 बारक्रिस गेलवेस्टइंडीज
    2 बारएरॉन फिंचऑस्ट्रेलिया
    2 बारएड्रियन डनबरसर्बिया
    2 बारकेंडल काडोवाकी-फ्लेमिंगजापान

    आईसीसी के फुल टाइम मेंबर देशों में अब उनका नाम लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है. क्रिस गेल और एरॉन फिंच अपने करियर में दो-दो बार टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं. अभिषेक अब ऐसा तीन बार कर चुके हैं. पूर्ण सदस्य देशों के किसी अन्य खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल में एक पारी के दौरान तीन बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा नहीं किया है.

    एसोसिएट सदस्य देशों के खिलाड़ियों में ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह सबसे आगे हैं. वह टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा पांच बार कर चुके हैं.

    न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए 35 गेंदों में शतक जड़ दिया. टी20 इंटरनेशनल में यह अभिषेक का चौथा शतक है, जबकि टी20 क्रिकेट में उनका यह कुल 11वां शतक है. इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं.

    Previous articleStock market closing: IT कंपनियों में मंदी, मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, कच्चा तेल फिसला
    Next articleHaryana News: चंडीगढ़ में विंटर स्कूल की समय-सारणी जारी, 31 मार्च तक के लिए लागू रहेगा आदेश

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटोल प्लाजा के 20 KM के दायरे में रहते हैं? टोल के लिए जारी हुआ नया नियम, जानें आपको फायदा या नुकसान
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने मारे इतने छक्के, तोड़ डाले 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा इतिहास, न्यूजीलैंड का खेल खत्म | Sports

      October 27, 2026

      Abhishek Sharma 100 WATCH VIDEO: अभिषेक शर्मा ने कैसे बच्चों की तरह कूटा, 199 रन बन गया मजाक, न्यूजीलैंड में मचाई तबाही | Sports

      October 27, 2026

      कप्तानी से हटते ही हरमनप्रीत कौर फॉर्म में लौटी, 37 साल की उम्र में ऐसा करिश्मा, टीम इंडिया को बनाया चैंपियन | Sports

      October 27, 2026

      ईशान किशन तीसरे टी20 से भी बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा एक और मौका, न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला | Sports

      October 26, 2026

      IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? CSK के पूर्व कप्तान ने खुद दिया बड़ा अपडेट, जाने क्या कहा … | Sports

      October 25, 2026

      टीम इंडिया ने बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, डबल धमाका से मचाया हाहाकार, ऐसा करने वाली पहली टीमं | Sports

      October 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अभिषेक शर्मा को रोकना मुश्किल, तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास | Sports

      By परवेश चौहानOctober 27, 2026

      अभिषेक शर्मा को रोकना मुश्किल. तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में रचा…

      टोल प्लाजा के 20 KM के दायरे में रहते हैं? टोल के लिए जारी हुआ नया नियम, जानें आपको फायदा या नुकसान

      October 27, 2026

      गोहाना की बेटी ईशा पांचाल बनेंगी SDM, चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत, घर पर ही की थी तैयारी

      October 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.