नई दिल्ली. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की हैट्रिक के साथ टी20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया. 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शतक जमाया. उनकी पारी ने मैच को एकतरफा कर दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. मेजबान टीम ने जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन अभिषेक की तूफानी सेंचुरी के दम पर भारत ने 13.2 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया.
तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 38 गेंद पर 113 रन ठोक दिए, उनकी पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे. अभिषेक ने महज 35 गेंद में शतक पूरा किया और भारत को 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए थे. डैरिल मिचेल ने नाबाद 89 रन की पारी खेली. इसके जवाब में अभिषेक शर्मा और युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंद में 133 रन जोड़ मैच एकतरफा कर दिया.
ABHISHEK SHARMA, YOU ABSOLUTE MENACE! 🤯
A 35-ball hundred. Let that sink in! 💯
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND https://t.co/OvOMf1rIsy
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 27, 2026
अभिषेक ने पारी के पहले ही ओवर में जैकब डफी की गेंद पर कवर-पॉइंट के ऊपर से छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. दूसरे ओवर में उन्होंने एडम मिल्ने के खिलाफ दो छक्के और एक चौका लगाया. इस दौरान उन्होंने लगातार ऑफ साइड की ओर बड़े शॉट खेले. तीसरे ओवर में माइकल ब्रेसवेल भी अभिषेक के निशाने पर आ गए. भारतीय बल्लेबाज ने उनके ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाए.
At this point, just sit back and enjoy the show! 🍿
Abhishek Sharma is serving sixes like there’s no tomorrow. 😮💨
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 27, 2026
अभिषेक की तेजी से रन बनाने और फील्डरों के ऊपर से गेंद निकालने की क्षमता के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए. इसके बाद काइल जैमीसन के ओवर में अभिषेक ने दो छक्के और एक चौका जड़ा. उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. उनकी टाइमिंग, ताकत और आत्मविश्वास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत ने पांच ओवर के भीतर ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया.
Abhishek Sharma makes room for one more beauty! 🎨
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND https://t.co/MIOD5YZBqu
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 27, 2026
वैभव सूर्यवंशी के 19 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट होने के बाद भी अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रही. उन्होंने कवर और मिडविकेट की दिशा में लगातार बड़े शॉट लगाए और शानदार स्ट्रोकप्ले से दर्शकों का मनोरंजन किया. अभिषेक ने महज 35 गेंद में अपना शतक पूरा किया.
15 BALLS. HALF-CENTURY. ZERO BRAKES. 💥
Abhishek Sharma is taking the game away from New Zealand at a ridiculous pace!
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 27, 2026
शतक के बाद उन्होंने हेलमेट और ग्लव्स उतारकर ध्यान लगाने वाली मुद्रा में जश्न मनाया. उनकी पारी का अंत 38 गेंद पर 113 रन के स्कोर पर हुआ. उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के लगाए तथा उनका स्ट्राइक रेट 297.37 रहा. काइल जैमीसन ने अभिषेक को आउट किया, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने डीप मिडविकेट पर उनका कैच पकड़ा.

