Close Menu
    What's Hot

    LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

    November 1, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन 1 मई को रोहतक में निकालेंगे विशाल पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ हुंकार

    November 1, 2026

    Delhi-NCR’s New Pollution Rules: दिल्ली-NCR में 5 नए नियम लागू, पुरानी गाड़ियों पर बैन, वर्क फ्रॉम होम, पार्किंग फीस दोगुनी | National

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026

      IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

      November 1, 2026

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026

      जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

      October 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, November 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi-NCR’s New Pollution Rules: दिल्ली-NCR में 5 नए नियम लागू, पुरानी गाड़ियों पर बैन, वर्क फ्रॉम होम, पार्किंग फीस दोगुनी | National
    दिल्ली

    Delhi-NCR’s New Pollution Rules: दिल्ली-NCR में 5 नए नियम लागू, पुरानी गाड़ियों पर बैन, वर्क फ्रॉम होम, पार्किंग फीस दोगुनी | National

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं

    नई दिल्ली. देश की राजधानी और आस पास के इलाकों में 1 नवंबर से सड़क यात्रा के नियम बदल गए हैं. दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. राजधानी में प्रदूषण और स्मॉग को नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर 2026 से कई नए नियम लागू कर दिए गए हैं. सरकारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली में BS6 मानक से नीचे की गाड़ियों के प्रवेश और संचालन पर रोक रहेगी. ये प्रतिबंध 31 जनवरी 2027 तक लागू रहेंगे.

    मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान के अनुसार, इन नियमों को लागू कराने के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएंगी. इसके अलावा ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों और AI आधारित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) की मदद से निगरानी की जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के ई-चालान काटे जाएंगे.

    1 नवंबर 2026 से संशोधित GRAP नियमों के तहत दिल्ली में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू होंगे।

    ✅ अनुमति प्राप्त: BS-VI, CNG, इलेक्ट्रिक एवं छूट प्राप्त वाहन, लागू नियमों के अधीन।

    ⛔ प्रतिबंध लागू होंगे:
    * BS-VI से कम मानक वाले वाहन
    * वैध PUCC के बिना वाहन
    * नियमों का पालन न करने वाली अंतरराज्यीय बसें
    * दिल्ली न आने वाले ट्रक (परिधीय एक्सप्रेसवे का उपयोग करें)
    * लागू नियमों के अनुसार ट्रैक्टर एवं जुगाड़ वाहन
    * दिल्ली के बाहर पंजीकृत कुछ वाहन

    📅 यात्रा से पहले अपने वाहन की पात्रता जाँच लें और आधिकारिक ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।

    📞 ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर : 011-25844444 / 1095

    #DTPUpdates
    #GRAP2026

    — Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 29, 2026

    नए नियमों के तहत दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS6 से कम उत्सर्जन मानक वाली गाड़ियों को राजधानी में एंट्री की अनुमति नहीं होगी. इसका असर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद जैसे पड़ोसी शहरों से आने वाली करीब 10 लाख पुरानी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर पड़ सकता है. इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों के साथ एंबुलेंस तथा दमकल जैसी आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है.

    प्रदूषण कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल उड़ाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ के काम बंद रहेंगे. जरूरी सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को निर्धारित शर्तों के साथ छूट मिल सकती है. घरों और इमारतों के अंदर फिनिशिंग, प्लंबिंग और बिजली से जुड़े काम धूल नियंत्रण के नियमों का पालन करते हुए किए जा सकेंगे.

    सरकारी और निजी कार्यालयों को अपने 50 फीसदी कर्मचारियों को ही दफ्तर बुलाने का निर्देश दिया गया है. बाकी कर्मचारियों को घर से काम करना होगा. जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को इस नियम से बाहर रखा गया है.

    सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए अलग-अलग ऑफिस के समय में बदलाव किया गया है. इसके अलावा निजी वाहनों के इस्तेमाल करने के लिए कई सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के स्वामित्व और प्रबंधन वाली पार्किंग पर यह बढ़ोतरी लागू नहीं होगी.

    कार्यालयनया समय
    दिल्ली नगर निगम (MCD)सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक
    दिल्ली सरकार के कार्यालयसुबह 10 से शाम 6:30 बजे तक

    दिल्ली में 1 नवंबर से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम भी लागू किया गया है. इसके तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल, डीजल या CNG नहीं मिलेगी. इस नियम की निगरानी के लिए दिल्ली के 500 पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरे लगाए गए हैं. ये कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट स्कैन करके उनके दस्तावेजों की स्थिति की जांच करेंगे. PUC प्रमाणपत्र वैध नहीं होने पर पेट्रोल पंप संचालक ईंधन देने से मना कर सकते हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleInd vs NZ 5th T20: वैभव सूर्यवंशी की वापसी, कुलदीप और वरुण को मिलेगा मौका, भारत की संभावित प्लेइंग XI | Sports
    Next Article ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन 1 मई को रोहतक में निकालेंगे विशाल पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ हुंकार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Mangolpuri Factory Fire: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत, 2 की हालत गंभीर | Delhi

      October 31, 2026

      Delhi Metro: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए आज रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी | Delhi

      October 30, 2026

      Delhi News: दिल्ली में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन, तीन जगहों पर छापेमारी, 948 लीटर संदिग्ध घी जब्त | Delhi

      October 30, 2026

      दिल्ली में त्योहारों पर पटाखे जलाने से जुड़े निर्देश लागू न करने पर SC नाराज, दिल्ली सरकार, CQAM को लगाई फटकार

      October 29, 2026

      दिल्ली में युवती ने दिखाई बहादुरी, फोन छीनकर भाग रहे बदमाशों को स्कूटी से मारी टक्कर, दोनों स्नैचर गिरफ्तार

      October 29, 2026

      Delhi Robbery Case: दिल्ली के लाहौरी गेट में 2.30 करोड़ की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग ले गए बदमाश | Delhi

      October 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      By अंकित कुमारNovember 1, 2026

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर…

      ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन 1 मई को रोहतक में निकालेंगे विशाल पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ हुंकार

      November 1, 2026

      Delhi-NCR’s New Pollution Rules: दिल्ली-NCR में 5 नए नियम लागू, पुरानी गाड़ियों पर बैन, वर्क फ्रॉम होम, पार्किंग फीस दोगुनी | National

      November 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.