Close Menu
    What's Hot

    ‘7 साल से कम को नहीं मिलती सजा’, पंचकूला में बच्ची पर हमले का जिम्मेदार कौन? फरीदाबाद के वकीलों से जानिए

    November 1, 2026

    रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन, कांग्रेस नेता पहुंचे, चप्पे-चप्पे पर 3,000 पुलिसकर्मियों का पहरा | National

    November 1, 2026

    अलमारी की दिशा बदलते ही बदल जाएगी किस्मत, वास्तु शास्त्र में बताई गई ऐसी ट्रिक, फरीदाबाद के पंडित जी से जानिए

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026

      IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

      November 1, 2026

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026

      जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

      October 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, November 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»‘7 साल से कम को नहीं मिलती सजा’, पंचकूला में बच्ची पर हमले का जिम्मेदार कौन? फरीदाबाद के वकीलों से जानिए
    हरियाणा

    ‘7 साल से कम को नहीं मिलती सजा’, पंचकूला में बच्ची पर हमले का जिम्मेदार कौन? फरीदाबाद के वकीलों से जानिए

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद. स्कूल में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी होती है. अगर परिसर में किसी बच्चे के साथ गंभीर घटना हो जाए तो कानून किसकी जवाबदेही तय करता है. हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा केजी की बच्ची पर हमला करने की घटना ने इन सवालों को फिर से चर्चा में ला दिया है. इस मामले में कानूनी पहलुओं को समझने के लिए लोकल 18 ने फरीदाबाद सेक्टर-12 कोर्ट की एडवोकेट कविता वर्मा और एडवोकेट पारस से बातचीत की. दोनों ने स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों की जिम्मेदारी के साथ कानूनी कार्रवाई के विकल्पों पर अपनी राय रखी. एडवोकेट कविता वर्मा ने कहा कि इस घटना में सबसे पहले स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल उठता है. स्कूल में छोटे और बड़े बच्चों के बीच उचित निगरानी होनी चाहिए. इसके लिए क्लास टीचर और अन्य स्टाफ की ड्यूटी इस तरह तय होनी चाहिए कि बच्चे बिना निगरानी के इधर-उधर न रहें. अगर स्कूल में शिक्षकों की उचित निगरानी होती तो शायद ऐसी घटना को रोका जा सकता था. सीसीटीवी फुटेज सामने आने से घटना का पता चल पाया, वरना बच्ची के परिजनों के लिए यह जानना भी मुश्किल हो सकता था कि उसे चोट कैसे लगी.

    मांग कर सकते हैं मुआवजा 

    कविता वर्मा बताती हैं कि बच्चे की उम्र और उसकी समझ कानूनी कार्रवाई तय करने में अहम भूमिका निभाती है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 20 के अनुसार सात साल से कम उम्र के बच्चे के कृत्य को अपराध नहीं माना जाता. सात से बारह साल की उम्र के बच्चे के मामले में यह देखा जाता है कि उसे अपने काम की प्रकृति और परिणाम समझने की पर्याप्त समझ थी या नहीं. घटना के पीछे किसी के उकसाने या गलत माहौल की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच होनी चाहिए. बच्ची के परिजन इलाज और नुकसान के लिए उचित कानूनी मंच पर मुआवजे की मांग कर सकते हैं. कविता वर्मा का कहना है कि बच्चे के जीवन में माता-पिता और शिक्षकों की भूमिका सबसे जरूरी होती है. बच्चे घर और स्कूल में जो देखते और सीखते हैं, उसका असर उनके व्यवहार पर पड़ता है. इसलिए दोनों को बच्चों की गतिविधियों और संगति पर ध्यान देना चाहिए.

    स्कूल की जिम्मेदारी तय करना जरूरी

    एडवोकेट पारस का कहना है कि नाबालिग बच्चे के मामले में उसकी उम्र के अनुसार कानून लागू होगा. अगर बच्चा सात साल से कम उम्र का है तो उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई नहीं हो सकती. हालांकि, स्कूल में सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद शिक्षकों की निगरानी नहीं थी तो स्कूल प्रबंधन और संबंधित जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए. बच्ची के परिजन सिविल कोर्ट में मुआवजे की मांग भी कर सकते हैं. ऐसे मामलों में स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी तय करना जरूरी है, ताकि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही न हो.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन, कांग्रेस नेता पहुंचे, चप्पे-चप्पे पर 3,000 पुलिसकर्मियों का पहरा | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अलमारी की दिशा बदलते ही बदल जाएगी किस्मत, वास्तु शास्त्र में बताई गई ऐसी ट्रिक, फरीदाबाद के पंडित जी से जानिए

    November 1, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन 1 मई को रोहतक में निकालेंगे विशाल पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ हुंकार

    November 1, 2026

    सोनीपत में नेशनल हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 युवकों को मारी गोली

    November 1, 2026

    धान से लदे ट्रक में पीछे से टकराया टैंकर, आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर

    October 31, 2026

    सरदार पटेल की जयंती पर CM नायब सैनी ने दिलाई एकता की शपथ, युवाओं की नौकरियों पर भी कही बड़ी बात

    October 31, 2026

    Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए आज का गोल्ड-सिल्वर रेट

    October 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ‘7 साल से कम को नहीं मिलती सजा’, पंचकूला में बच्ची पर हमले का जिम्मेदार कौन? फरीदाबाद के वकीलों से जानिए

    By प्रमोद रिसालियाNovember 1, 2026

    फरीदाबाद. स्कूल में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी होती है. अगर परिसर में…

    रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन, कांग्रेस नेता पहुंचे, चप्पे-चप्पे पर 3,000 पुलिसकर्मियों का पहरा | National

    November 1, 2026

    अलमारी की दिशा बदलते ही बदल जाएगी किस्मत, वास्तु शास्त्र में बताई गई ऐसी ट्रिक, फरीदाबाद के पंडित जी से जानिए

    November 1, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.